बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD meeting held in Mathura following Akhilesh Yadav chavanni remark

VIDEO: 'चवन्नी' वाले बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, मथुरा के नंदगांव में हुई आरएलडी की बैठक; अखिलेश के लिए ये कहा

Arun Parashar Arun Parashar
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:08 PM IST
RLD meeting held in Mathura following Akhilesh Yadav chavanni remark
मथुरा के नंदगांव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि हमने चवन्नी को रुपया बना दिया, तब भी छोड़कर चले गए। इस बयान के विरोध में बुधवार देर रात नंदगांव में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी के आवास पर हुई, जिसमें रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। मंडल अध्यक्ष कुमार चंद रावत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की तीन पीढ़ियों ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व का सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के परिवार का सहयोग नहीं मिला होता तो मुलायम सिंह यादव का परिवार आज राजनीति में इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता। नगर अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हुए गठबंधन से दोनों दलों को लाभ हुआ था। ऐसे में रालोद नेतृत्व को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान पर शर्मिंदगी महसूस करते हुए इसे वापस लेना चाहिए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि राजनीति में द्वेषपूर्ण और अपमानजनक बयान नहीं दिए जाने चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान की घोर निंदा की। युवा रालोद के विधानसभा अध्यक्ष कमल चौधरी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष लेखराज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव चुनावी हार से बौखलाए हुए हैं और उन्हें जयंत चौधरी की कमी खल रही है। दोनों नेताओं ने सपा प्रमुख से अपना बयान वापस लेने की मांग की। बैठक में मौजूद रालोद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि चौधरी चरण सिंह के परिवार और रालोद नेतृत्व के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर रुप मम्बर, भगत सिंह, श्याम दूधिया, देवीलाल, गंगाराम, तेजराम, संदीप, रोहित, नंदन, राहुल, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिरमौर: जामूकोटी में होगी ददाहू खंड की अंडर-14 छात्र-छात्राा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता

20 Aug 2026

Meerut: ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा को लेकर भारत विकास परिषद ने दी जानकारी

20 Aug 2026

बहादुरगढ़ एचकेआरएन युवाओं की समस्याएं गंभीरता से सुने सरकार : निशित कटारिया

काछवा की सिमरन का प्रेरणा कार्यक्रम के लिए चयन, वडनगर गुजरात जाएगी

20 Aug 2026

न्यू डाबला से पहली बार ट्रैक पर दौड़ेगी मालगाड़ी, 23 अगस्त को CM दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन

हाथरस पुलिस ने छात्र के अपहरण की खबर को तथ्यहीन बताया

पानीपत थाना चांदनी बाग के पास नर्सरी में सिलिंडर फटने से लगी आग

20 Aug 2026
विज्ञापन

झज्जर निकाय व दमकल कर्मियों को पक्का करे सरकार : देवेंद्र सहरावत

नशे से दूर रहने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, रक्तदान के लिए भी किया जागरूक

20 Aug 2026

पटवारी और कानूनगो की दो दिन की सांकेतिक हड़ताल, इंतकाल और पैमाइश के काम ठप, रजिस्ट्री प्रभावित

20 Aug 2026

नारनौल बस स्टैंड परिसर की पेयजल लाइन लीक, व्यर्थ बह रहा पानी

अलीगढ़ में शराब के आदी व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

20 Aug 2026

खुर्जा में डेयरी पर मिलावट के खिलाफ कार्रवाई

20 Aug 2026

अलीगढ़ में तलासपुर कलां का प्राथमिक विद्यालय, जहां कमरा एक, बच्चे 194

20 Aug 2026

इटावा: पुलिस मुठभेड़, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

20 Aug 2026

लाडोवाल टोल पर होमगार्ड जवानों का चक्काजाम

20 Aug 2026

जालंधर नगर निगम में कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 1196 खाली पद जल्द भरने की मांग

20 Aug 2026

कैप्टन रणजीत बोले- स्वास्थ्य जांच शिविर के नाम पर गुमराह करते हैं पूर्व विधायक

नशा तस्कर अर्शदीप की अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, पुलिस ने बताया हिस्ट्रीशीटर

20 Aug 2026

फिरोजपुर नगर काउंसिल ने बाजार से हटाया अतिक्रमण

अलीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई

20 Aug 2026

नल के टूटे हैंडल से ताला तोड़कर गुमटी में चोरी, पांच हजार का सामान ले गए चोर

20 Aug 2026

बदलते मौसम में हड्डी और जोड़ों के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल की OPD फुल

20 Aug 2026

वॉर्ड 27-28 में लगा मुफ्त मेडिकल कैंप, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य चेकअप

20 Aug 2026

21 अगस्त को पंजाब बंद: कौमी इंसाफ मोर्चा ने कहा- बंदी सिखों की रिहाई और 15 अगस्त की कार्रवाई के विरोध में बंद का आह्वान

20 Aug 2026

तिरंगा यात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग

20 Aug 2026

रेलवे बन रहा है ओवरब्रिज यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

20 Aug 2026

गोंडा: बृजभूषण ने कांग्रेस पर साधा निशाना

20 Aug 2026

अंबेडकरनगर: खतरे के निशान को पार कर गया सरयू का जलस्तर, कई गांवों व मोहल्लों में घुसा पानी

20 Aug 2026

अंबेडकरनगर: अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

20 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed