{"_id":"6a86b00469c922d1570d721e","slug":"video-anger-over-action-by-electricity-corporation-in-kanhari-village-of-fatehabad-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के कन्हड़ी गांव में बिजली निगम की कार्रवाई से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के कन्हड़ी गांव में बिजली निगम की कार्रवाई से रोष
गांव कन्हड़ी की सामान्य चौपाल में बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों की पंचायत हुई। बैठक की अध्यक्षता मनीष कुमार ने की। ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार के नेतृत्व में सुबह गांव में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम का विरोध किया।
मनीष कुमार ने कहा कि बिना सूचना के अधिकारी गांव में आकर कार्रवाई कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। पूर्व सरपंच महावीर सिंह ने कहा कि यदि विभाग घरों के बाहर मीटर लगाने का प्रयास करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने की जो चर्चाएं हैं, उसका भी गांव डटकर विरोध करेगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई अधिकारी बिना मुखिया को सूचना दिए गांव में आता है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। मनीष ने बताया कि गांव के कुछ युवा अब विभाग की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि बिजली संबंधी किसी भी कार्रवाई से पहले विभाग गांव के प्रतिनिधियों को अवगत कराए। अन्यथा ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।