{"_id":"6a8bf42f165a539873072c60","slug":"video-sanitation-and-fire-department-workers-gheraoed-the-mlas-residence-in-hansi-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: 19 दिन से सफाई व्यवस्था ठप, सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने विधायक आवास का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: 19 दिन से सफाई व्यवस्था ठप, सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने विधायक आवास का किया घेराव
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और अग्निशमन कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हांसी के भाजपा विधायक विनोद भयाना के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न यूनियनों के कर्मचारी नेताओं ने भी प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। हांसी विधायक विनोद भयाना को सफाई कर्मचारियों ने अपना ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, न्यूनतम वेतन लागू करना तथा सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि इन मांगों को लेकर पहले भी सरकार के स्तर पर कई बार बातचीत हुई है, लेकिन हमारी जायज मांगों को टालमटोल कर रही हैं।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हांसी समेत पूरे हरियाणा में कई जगह सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 19 दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित है और सरकार को उनकी जायज मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भी कर्मचारी विधायकों के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप रहे हैं।
वहीं, हांसी के भाजपा विधायक विनोद भयाना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने उन्हें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई नहीं होना चिंता का विषय है और सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द मान लेना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सही हो सके।
इस दौरान सिंचाई विभाग जिला प्रधान अशोक यादव ने भी सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को इन्हें जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जा सकता है।
वहीं हांसी सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं और अधिकारी भी कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। बलजीत सिंह ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।