Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Sanitation workers in Kurukshetra stopped their tipper trucks and staged a sit-in protest; the company stated that if they did not move, action would be taken with the help of the police force
{"_id":"6a8ab26fdf3574346007176b","slug":"video-uproar-by-sanitation-workers-in-kurukshetra-vehicles-grind-to-a-halt-police-issue-warning-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में टिप्पर रोककर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, कंपनी बोली- नहीं हटे तो पुलिस बल के साथ कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में टिप्पर रोककर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, कंपनी बोली- नहीं हटे तो पुलिस बल के साथ कार्रवाई करेंगे
नगर निकाय के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार को डोर-टू-डोर कचरा उठाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने टिप्परों को बाहर निकलने से रोकने के लिए गेट पर ताला लगा दिया। अंदर टिप्पर खड़े रहे और उनके चालक गेट के बाहर इंतजार करते रहे। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे गेट नहीं खोलेंगे।
धरने पर बैठे कर्मचारियों के अनुसार शुभम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से उन्हें गेट से हटने के लिए कहा गया। कंपनी की ओर से कथित तौर पर चेतावनी दी गई कि यदि 20 मिनट में कर्मचारी वहां से नहीं हटे और टिप्परों को बाहर नहीं निकलने दिया गया तो पुलिस को साथ लाकर बल का प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने भी स्पष्ट कर दिया कि वे मांगें माने बिना धरने से नहीं हटेंगे।
गेट के बाहर खड़े टिप्परों के चालकों ने कहा कि जब तक कर्मचारी रास्ते से नहीं हटेंगे, तब तक वाहन बाहर नहीं निकाले जा सकते। चालकों ने कहा कि वे किसी को नुकसान पहुंचाकर या जबरदस्ती वाहन निकालने के पक्ष में नहीं हैं, इसलिए गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं और किसी भी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों के प्रधान ने दावा किया कि करीब आधे घंटे से कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आसपास घूम रहे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।
वहीं, कंपनी की ओर से कहा गया कि यदि कर्मचारी टिप्परों को बाहर नहीं निकलने देंगे तो शहर से कचरा उठाने के लिए कंपनी अपने निजी कर्मचारियों को काम पर लगाएगी। इससे हड़ताल के बीच कचरा उठान को लेकर टकराव की स्थिति और बढ़ने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।