{"_id":"6a8c5e97278de361b90e7df0","slug":"video-beas-aarti-held-for-the-first-time-in-sundernagar-message-of-interfaith-harmony-resonates-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सुंदरनगर में पहली बार हुई ब्यास आरती, गूंजा सर्वधर्म समभाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सुंदरनगर में पहली बार हुई ब्यास आरती, गूंजा सर्वधर्म समभाव का संदेश
सुंदरनगर की ब्यास झील में सोमवार को पहली बार ब्यास आरती का आयोजन किया गया। लाडली फाउंडेशन, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच और नैना नर्सिंग कॉलेज की संयुक्त टीम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आरती के दौरान ब्यास नदी के संरक्षण और उसके प्रति सम्मान के साथ सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार और उनकी पत्नी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि नदियों का पूजन और आरती उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। कारोबारी राजा मल्होत्रा और एसपीयू की पूर्व प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष डॉ. नोबल शर्मा ने कहा कि कहा कि आरती में सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देती है। सर्वधर्म समभाव को मजबूत करना देश को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विधिवत कलश स्थापना और महादेव अभिषेक किया गया। इसके बाद ब्यास आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रूमा चौहान, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रमुख सुरेश कौशल, अमित भाटिया, पूर्व वार्ड पार्षद शिव सिंह सेन, नरेश वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।