{"_id":"6a86adaacf111cc09502c03b","slug":"video-uproar-in-jogindernagar-over-the-shifting-of-the-ayush-centre-mass-hunger-strike-begins-at-ramlila-ground-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर से आयुष केंद्र शिफ्ट करने के विरोध में रामलीला मैदान में सामूहिक भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर से आयुष केंद्र शिफ्ट करने के विरोध में रामलीला मैदान में सामूहिक भूख हड़ताल शुरू
जोगिंद्रनगर में बीते आठ साल से संचालित केंद्रीय आयुष विभाग के सुगमता केंद्र को सोलन शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है। राजनीतिक दलों, व्यापार मंडल, पूर्व सैनिकों, पेंशनरों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को रामलीला मैदान में सामूहिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र को जोगिंद्रनगर से शिफ्ट करने की अधिसूचना वापस नहीं ली गई तो बाजार बंद करने के साथ हाईवे जाम करने का कदम उठाया जाएगा। माकपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रोटेरियन अजय ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी गुरुशरण परमार और सेना से सेवानिवृत्त कर्नल रूप सिंह समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे। यह क्रमिक भूख हड़ताल 24 अगस्त तक जारी रहेगी। इसमें व्यापार मंडल, पेंशनर और सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी भी भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।