Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Scuffle and massive commotion between police personnel and ABVP activists over the prevention of an effigy burning.
{"_id":"6a86d5a4ececdb59c8068db7","slug":"video-scuffle-and-massive-commotion-between-police-personnel-and-abvp-activists-over-the-prevention-of-an-effigy-burning-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: पुतला दहन रोकने पर पुलिस जवानों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: पुतला दहन रोकने पर पुलिस जवानों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की, जमकर हंगामा
राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मुख्यमंत्री के पुतला दहन रोकने को लेकर धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जारी रखा और बाद में सेरी मंच के पास मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एबीवीपी की ओर से जिला मुख्यालय मंडी में उपायुक्त परिसर के बाहर छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के लिए आगे बढ़े। मौके पर तैनात पुलिस और क्यूआरटी जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। धक्कामुक्की के बाद पुलिस चार कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई। इसके बावजूद एबीवीपी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और सेरी मंच के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला जला दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। एबीवीपी के जिला संयोजक करण ठाकुर ने आरोप लगाया कि संगठन करीब एक माह से प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस बढ़ोतरी के फैसले को लेकर कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी विधानसभा का घेराव करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।