{"_id":"6a883dac3cab7105400e1da7","slug":"video-nahan-people-protest-against-the-setting-up-of-a-solid-waste-management-unit-in-dhaula-kuan-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: धौलाकुआं में ठोस कचरा प्रबंधन इकाई यूनिट लगाने के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: धौलाकुआं में ठोस कचरा प्रबंधन इकाई यूनिट लगाने के विरोध में उतरे लोग
नाहन (सिरमौर)। धौलाकुआं पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन इकाई को लेकर ग्रामीणों में विरोध तेज हो गया हैं। गड़ीवाला सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने इस इकाई को आबादी से दूर स्थापित करने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीसी सिरमौर से मिला और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। पंचायत के प्रधान मलकियत चौधरी ने बताया कि यदि कचरा प्रबंधन इकाई गांव के नजदीक लगाई गई तो क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि गांव के नजदीक कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित होने से दुर्गंध और प्रदूषण के साथ-साथ बीमारियां फैलने का अंदेशा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ही कचरा प्रबंधन इकाई के स्थान का निर्धारण किया जाना चाहिए। उपायुक्त सिरमौर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।