{"_id":"6a8862c9d487b6901b0561eb","slug":"deadbody-found-in-water-tank-nahan-news-c-177-1-nhn1001-186735-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पानी के टैंक में मिला जलशक्ति विभाग के बेलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पानी के टैंक में मिला जलशक्ति विभाग के बेलदार का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्मन-दतनोग पेयजल योजना में पानी की सप्लाई छोड़ने देने गए थे जगमोहन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल नाहन के बर्मन-दतनोग पेयजल योजना के पेयजल स्टोरेज टैंक में बेलदार का शव मिला है। मृतक की पहचान बर्मन निवासी जगमोहन पुत्र खजान सिंह के रूप में हुई है। कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 15 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विभाग के अनुसार जगमोहन जलशक्ति विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे और रोजाना की तरह वीरवार शाम करीब पांच बजे बर्मन-दतनोग पेयजल योजना से पानी की सप्लाई छोड़ने के लिए करीब 20 हजार लीटर क्षमता के स्टोरेज टैंक के पास गए थे। जिस स्थान से टैंक में पानी छोड़ा जाता है, वहां पहाड़ी और ढलान होने के कारण करीब दो-तीन फीट की ऊंचाई है। आशंका जताई जा रही है कि पानी की स्थिति देखने के दौरान उनका पैर फिसल गया होगा और टैंक में जा गिरे होंगे।
देर रात तक जब जगमोहन घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जगमोहन पानी के टैंक में मिले। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि जगमोहन दुर्घटनावश टैंक में गिरे या उन्हें किसी ने धक्का देकर अंदर गिराया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उनका शव कितनी देर तक पानी के अंदर रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 15 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की गई। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नाहन देवानंद पुंडीर ने बताया कि जगमोहन विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। शाम के समय पेयजल योजना से पानी छोड़ने के लिए जाते थे। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जिस टैंक में यह हादसा हुआ है वहां टैंक की ऊपर से ऊंचाई 2 से 3 फीट ही है।