{"_id":"6a86ee51f6bcc4fc7d0f9219","slug":"video-sirmaur-dadahu-blocks-under-14-sports-competition-for-boys-and-girls-to-be-held-at-jamukoti-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: जामूकोटी में होगी ददाहू खंड की अंडर-14 छात्र-छात्राा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: जामूकोटी में होगी ददाहू खंड की अंडर-14 छात्र-छात्राा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता
ददाहू। शिक्षा खंड ददाहू की अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामूकोटी के खेल परिसर में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को ददाहू में बैठक हुई। इसमें शिक्षा खंड के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के मुखिया और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि खंड के शत-प्रतिशत स्कूलों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अंडर-14 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता 1 से 3 सितंबर और छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता 4 से 6 सितंबर तक आयोजित होगी। बैठक में दीपराम शर्मा, टीईटी चंद्र मोहन, रामलाल, बाबूराम और अजय कुमार सहित सरकारी व निजी स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।