{"_id":"6a870a85abd8cb57330e90bd","slug":"video-sirmaur-mental-health-and-healing-workshop-at-home-guard-training-centre-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य एवं हीलिंग कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य एवं हीलिंग कार्यशाला
नाहन। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से एचपी होम गार्ड्स की चौथी बटालियन प्रशिक्षण केंद्र, विक्रम कैसल नाहन में मानसिक स्वास्थ्य एवं हीलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स और रोटरी फेलोशिप ऑफ हिप्नोसिस एंड हीलिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का संचालन डॉ. हरलीन कौर और डॉ. हरसिमरन चौधरी ने किया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, तनाव को नियंत्रित करने और सकारात्मक सोच विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान मानसिक तनाव के कारणों को समझने, नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने, मन को शांत रखने और दैनिक जीवन में भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया। मानसिक स्वास्थ्य को केवल बीमारी से जोड़कर देखने के बजाय इसे व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रधान प्रगति सबलोक, सचिव विकास रत्तन, रोटेरियन अमित अत्री, डॉ. सीएल शर्मा, रोटेरियन राकेश थापा और डॉ. सुरेश कुमार सबलोक, होम गार्ड्स बटालियन की ओर से प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी संतोष कुमारी, प्लाटून कमांडर सोम दत्त और प्रशिक्षणार्थियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।