{"_id":"6a8703bc28495cd1be0933ec","slug":"video-video-brasha-ka-masama-ma-bha-ghata-raha-gamata-ka-jalsatara-kaugdhayaghata-para-thakha-kacaugdha-oura-jalkabha-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बारिश के मौसम में भी घट रहा गोमती का जलस्तर, कुड़ियाघाट पर दिखी कीचड़ और जलकुंभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बारिश के मौसम में भी घट रहा गोमती का जलस्तर, कुड़ियाघाट पर दिखी कीचड़ और जलकुंभी
एक ओर जहां प्रदेश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं राजधानी में गोमती नदी का जलस्तर लगातार घटता नजर आ रहा है। चौक स्थित कुड़ियाघाट पर नदी का पानी किनारों से काफी पीछे चला गया है, जिससे किनारों पर जमा कीचड़ साफ दिखाई दे रही है। नदी में कई स्थानों पर जलकुंभी भी फैली हुई है। बारिश के मौसम में गोमती की यह स्थिति चिंता बढ़ा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बावजूद नदी का जलस्तर कम होना और जगह-जगह जलकुंभी का जमाव नदी की स्थिति की ओर ध्यान खींचता है। गोमती के घटते जलस्तर और बढ़ती गंदगी से नदी के पर्यावरणीय स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने नदी की नियमित सफाई, जलकुंभी हटाने और जल प्रवाह बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।