{"_id":"6a880bea4ef015ff270a71cb","slug":"video-video-ikana-ma-hatha-garava-thavasa-kalyanae-saha-ka-yagathana-ka-kaya-yatha-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इकाना में ‘हिंदू गौरव दिवस’, कल्याण सिंह के योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इकाना में ‘हिंदू गौरव दिवस’, कल्याण सिंह के योगदान को किया याद
इकाना स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज और मंत्री जेपीएस राठौर समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए। साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का स्वागत करते हुए कल्याण सिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की आत्मा उनके पुत्र राजवीर सिंह और समर्थकों में बसती है। भाजपा को गांव-गली तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने राम मंदिर और हिंदुत्व से जुड़े उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि कल्याण सिंह ने प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों और महिलाओं के हित में काम किया। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान सत्ता का त्याग करने के फैसले का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में ‘बाबू कल्याण सिंह अमर रहें’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।