{"_id":"6a8853d0bcf2b9f589009720","slug":"video-video-mahal-narasa-ka-mata-ka-mamal-ma-esajapajaaaii-narasaga-oifasara-garafatara-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महिला नर्स की मौत के मामले में एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महिला नर्स की मौत के मामले में एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर गिरफ्तार
तेलीबाग, पीजीआई क्षेत्र में गोंडा की महिला नर्स प्रतिभा मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने पीजीआई के नर्सिंग ऑफिसर विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की मां सुधा मिश्रा की तहरीर पर 24 जुलाई को उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी प्रतिभा मिश्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कजेमऊ में संविदा नर्स थीं। परिजनों के अनुसार, वह 8 जुलाई को वृंदावन योजना स्थित विकास त्रिपाठी के फ्लैट पर गई थीं। अगले दिन फ्लैट में उनका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी विकास त्रिपाठी को शुक्रवार को मोहनलालगंज स्थित डीएलएफ गार्डन सिटी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों के बीच शादी को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।