{"_id":"6a8948af5fde924aa00cb2a9","slug":"video-two-groups-clashed-at-jalandhars-ct-institute-heavy-stone-pelting-and-vandalism-ensued-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में दो गुट भिड़े, जमकर पथराव और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में दो गुट भिड़े, जमकर पथराव और तोड़फोड़
जालंधर में शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल परिसर में 20 अगस्त को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हॉस्टल की इमारतों पर पथराव, टूटे शीशे और छात्रों के हाथों में बैट व डंडे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना में 5 से 6 छात्र घायल हुए हैं।
बिहार निवासी कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन पर कश्मीरी छात्रों के एक समूह ने हमला किया। पीड़ितों का दावा है कि कथित तौर पर उनकी धार्मिक पहचान पूछकर मारपीट की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वायरल वीडियो में हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। कई खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक घायल छात्र के सिर पर चोट लगी हुई है, जबकि दूसरे छात्र ने पैर में गंभीर चोट लगने का दावा किया है। घटना के बाद कैंपस में तनाव और छात्रों में डर का माहौल बताया जा रहा है। अभी थाना सदर पुलिस की ओर से मामले में किसी औपचारिक कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद ही झड़प के वास्तविक कारण और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।