{"_id":"6a8be5c72f85b93ebf01ffd0","slug":"video-shimla-street-vendors-protest-cto-chowk-municipal-action-rehabilitation-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: तहबाजारी कार्रवाई के खिलाफ सीटीओ चौक पर धरना, बोले- पहले जगह दो फिर हटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: तहबाजारी कार्रवाई के खिलाफ सीटीओ चौक पर धरना, बोले- पहले जगह दो फिर हटाओ
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:03 PM IST
Link Copied
तहबाजारियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को शहर के तहबाजारियों ने सीटू के बैनर तले सीटीओ चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम की ओर से की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मांग की कि उन्हें हटाने से पहले उचित स्थान उपलब्ध करवाया जाए और वहां व्यवस्थित तरीके से शिफ्ट किया जाए।
तहबाजारियों का कहना है कि उनके कारोबार से बड़ी संख्या में परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है। ऐसे में लगातार कार्रवाई और सख्ती से उनके सामने आजीविका का संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि तहबाजारियों को हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए और उनके पुनर्वास के लिए ठोस योजना तैयार की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे शहर को व्यवस्थित रखने और अतिक्रमण मुक्त बनाने के प्रयासों के खिलाफ नहीं हैं। उनका कहना है कि नगर निगम को कार्रवाई के साथ तहबाजारियों की आजीविका का भी ध्यान रखना चाहिए।
सीटू नेताओं ने मांग की कि निगम पहले तहबाजारियों के लिए वैकल्पिक स्थान तय करे, वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए और उसके बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाए। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए तहबाजारियों को हटाना उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा करने जैसा है।
धरने पर बैठे तहबाजारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम की ओर से सख्ती जारी रखी गई और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने रोजगार और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने नगर निगम से बातचीत कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।