{"_id":"6a8860988e126e99ba03c2a7","slug":"video-video-abhashhaka-thatata-bl-rama-mathara-ma-caugdhhava-ka-cara-kasana-oura-papara-lka-ka-mathatha-uthaega-kagarasa-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अभिषेक दत्त बोले- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, किसानों और पेपर लीक के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अभिषेक दत्त बोले- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, किसानों और पेपर लीक के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद कर रणनीति तैयार की जाएगी। जनता से जुड़े मुद्दों को जमीनी स्तर पर उठाकर उनका हक दिलाने का प्रयास होगा।
अभिषेक दत्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए उन्हें अभी तीन दिन हुए हैं और पूर्वांचल की जिम्मेदारी संभालने का यह पहला दिन है। इसलिए अभी बहुत कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर में चढ़ावे की चोरी से लोगों की आस्था प्रभावित हुई है। सरकार ने इस मामले में अब तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया, जिससे लोगों को लगे कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है।
उन्होंने किसानों, पशुओं, नीट और पेपर लीक जैसे मुद्दों को भी प्रमुख बताया। कहा कि कार्यकर्ताओं और लोगों से बातचीत के बाद इन समस्याओं को जमीनी स्तर पर उठाया जाएगा। अभिषेक दत्त ने बताया कि पूर्वांचल के दौरे की शुरुआत उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन से की। उन्होंने सरकार से मंदिर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। कहा कि अभी भी कारीगर और मजदूर निर्माण कार्य में लगे हैं, ऐसे में इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।