{"_id":"6a8becb500f497858b0186f9","slug":"video-wails-of-grief-erupted-when-rohits-body-reached-the-village-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गांव पहुंचा रोहित का शव तो मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी। कासगंज जनपद के सोरोंजी थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी कांवड़िए रोहित की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव गांव पहुंचा तो गांव में चीत्कार मच गई। रोहित द्वारा मौत से 6 घंटे पहले कावड़ यात्रा पर जाते समय अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो स्टोरी लगाई गई थी। यह स्टोरी लोगों को बहुत ही भावुक कर रही है।
थाना दन्नाहार में गांव रठेरा निवासी रोहित उर्फ छोटू (22) पुत्र राम नक्षत्र बाइक से कांवड़ भरने के लिए रविवार रात लहरा गंगा घाट जा रहे थे।
उनके साथ करीब 40 कांवड़ियों की टोली बाइक से जल भरने जा रही थी। सोरोंजी थाना क्षेत्र में रतन दुलारे अस्पताल के पास उनकी बाइक किसी दूसरे वाहन ने टकरा गई। हादसे में रोहित की मौत हो गई, जबकि उनके साथी गांव के ही धर्मेंद्र और रिंकेश घायल हो गए। घायलों की हालत में सुधार है।
सोमवार की सुबह जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव रठेरा पहुंच गांव में चीत्कार मच गई । रोहित की 6 महीना पहले ही शादी हुई थी । उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। रोहित ने अपनी मौत से 6 घंटे पहले कावड़ यात्रा पर जाते समय एक वीडियो स्टोरी अपनी फेसबुक पर लगाई थी जिसमें भोले के गीत पर अगले जन्म में मुझे यही परिवार और मित्र मिले यह गीत गूंज रहा है । फेसबुक पर इस गीत में रोहित की बहन गीता आरती उतार रही है। पत्नी और रोहित बहन का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। रोहित की फेसबुक स्टोरी लोगों को बहुत भावुक कर रही है। गांव और क्षेत्र के युवा रोहित की अचानक दुर्घटना में मौत से बहुत ही दुखी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।