{"_id":"6a8a9e74a015bc82890c91e7","slug":"video-rayabral-ma-jhapaugdha-ma-raha-raha-bjaraga-ka-thharathara-hathayara-sa-hataya-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या
रायबरेली में जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकीहार मजरे चिचौली गांव में रविवार को नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग की हमलावरों धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुजुर्ग का शव झोपड़ी के पास मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पालकीहार निवासी राम लखन पासी (60) पुत्र चितई नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। वह झोपड़ी के पास स्थित मंदिर में सेवादारी भी करते थे। रविवार को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही एसपी रवि कुमार पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत कई पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।