{"_id":"6a8a74d0fdd684281c0a68ef","slug":"60-year-old-man-brutally-murdered-with-sharp-edged-weapon-in-raebareli-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: धारदार हथियार से 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: धारदार हथियार से 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस कर रही जांच
Sun, 23 Aug 2026 09:49 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:49 AM IST
रायबरेली में धारदार हथियार से 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रायबरेली में 60 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वारदात की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकी हार मजरे चिचौली गांव की है। गांव निवासी राम लखन (60) की हत्या हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बताया गया कि रामलखन नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। वह वहीं मंदिर में सेवादारी भी करते थे। उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी रवि कुमार पुलिस और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करके जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत कई पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।