फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   starlink ukraine service restrictions india national security concerns

स्टारलिंक विवाद: यूक्रेन में सैन्य संचार पर असर का आरोप, स्पेसएक्स के मालिक ने क्या कहा; भारत क्यों सतर्क?

Fri, 16 Oct 2026 08:44 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, कीव/वाशिंगटन।
एजेंसी, कीव/वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Oct 2026 08:44 AM IST
सार
Register For Event

यूक्रेन में स्टारलिंक की सेवाएं सीमित होने से सैन्य अभियानों पर असर पड़ने का आरोप लगा है। स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि सेवाओं पर नियंत्रण अमेरिकी सेना के हाथ में है। वहीं, भारत डाटा सुरक्षा और नेटवर्क पर सरकारी नियंत्रण को लेकर सख्त शर्तें चाहता है। यूक्रेन के अनुभव से भारत सतर्क क्यों? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
starlink ukraine service restrictions india national security concerns
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क भारत में अपनी कंपनी स्टारलिंक की सेवाएं शुरू करने को लेकर काफी जोर देते रहे हैं। लेकिन हाल में यूक्रेन में सामने आई घटना कहीं न कहीं यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि भारत की तरफ से उठाई जा रही सुरक्षा चिंताएं जायज हैं।
विज्ञापन


दरअसल, यूक्रेनी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि स्टारलिंक ने उसके देश में अपनी सेवाएं धीमी कर दीं, जिससे रूसी ड्रोन हमले रोकने की उसकी क्षमता कमजोर पड़ गई है और कीव बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से दहल उठा। पूरे विवाद पर खुद एलन मस्क का कहना है कि पाबंदियां लगाने से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसका नियंत्रण पूरी तरह अमेरिकी सेना के हाथ में है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के एक सलाहकार ने बताया कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के बुधवार रात 100 मील प्रति घंटे (लगभग 160 किमी/घंटा) से तेज रफ्तार से चलने वाले स्टारलिंक टर्मिनलों की सेवा सीमित कर दी गई। इसका सीधा असर यूक्रेन के ड्रोन ऑपरेशन्स पर पड़ा, क्योंकि इन्हें सैटेलाइट इंटरनेट के जरिये ही उड़ाया जाता है। यूक्रेनी अधिकारियों ने मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर स्टारलिंक सैटेलाइट सेवाएं धीमी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे यूक्रेन के सैन्य अभियानों में बाधा आ रही है और कीव पर जानलेवा हमलों का खतरा बढ़ गया है। यूक्रेन के रक्षतकनीक सलाहकार सेरही बेस्क्रेस्तनोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि इस कदम ने यूक्रेन से शाहेद ड्रोनों से अपना बचाव करने का एक अहम जरिया छीन लिया है। 
विज्ञापन


मस्क ने पहले कहा था-कोई बाधा नहीं आएगी अब पल्ला झाड़ रहे
स्पेसएक्स और इसके सैन्य संस्करण स्टारशील्ड के प्रमुख एलन मस्क ने पूरे मामले में सफाई देते हुए दावा किया कि स्टारशील्ड की स्पीड और इस्तेमाल पर सारा नियंत्रण अमेरिकी सरकार और सेना का है। मस्क ने एक पोस्ट में लिखा, स्पीड या इस्तेमाल पर किसी भी तरह की पाबंदी का फैसला अमेरिकी सेना और आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ही लेते हैं। हालांकि, इस मामले पर व्हाइट हाउस ने अभी तक कोई पुष्टि या इन्कार नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


nपेंटागन ने भी फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मार्च 2025 में मस्क ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, साफ शब्दों में कहूं तो, यूक्रेन नीति से मेरी चाहे कितनी भी असहमति क्यों न हो, स्टारलिंक कभी भी अपने टर्मिनल्स बंद नहीं करेगा। मैं बस इतना कह रहा हूं कि स्टारलिंक के बिना यूक्रेन का अग्रिम मोर्चा ढह जाएगा क्योंकि रूसी सेना बाकी सभी संचार माध्यमों को जाम कर सकती है। हम ऐसा कभी नहीं करेंगे और न ही इसे किसी सौदेबाजी के मोहरे के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

ये भी पढ़ें: टेक्सास के स्कूलों का काला सच: धक्का-मुक्की व मजाक पर मासूमों को हथकड़ी, कितने बच्चे कोर्ट हुई कोर्ट में पेशी?

भारत ने इसलिए मस्क के सामने रखीं कड़ी शर्तें
nसरकार की सबसे बड़ी चिंता यह है कि स्टारलिंक का सैटेलाइट नेटवर्क क्रॉस-बॉर्डर लेजर लिंक का उपयोग करता है। भारत चाहता है कि देश के नागरिकों और संस्थानों का सारा डाटा भारत के भीतर ही स्टोर और प्रोसेस हो।
nसरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या संकट के समय सरकार के पास इस नेटवर्क को तुरंत नियंत्रित या बंद करने का अधिकार हो। nभारतीय कानूनों के मुताबिक, किसी भी सेवा प्रदाता के लिए यह अनिवार्य है कि वह देश की जांच व सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और डाटा एक्सेस की पूरी सुविधा दे।

स्टारलिंक और स्टारशील्ड सेवाएं क्या हैं?
स्टारशील्ड स्पेसएक्स की एक वाणिज्यिक शाखा है, जो अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के लिए सैन्य और खुफिया सैटेलाइट सिस्टम बनाती है। स्टारशील्ड की सेवा स्टारलिंक की आम इंटरनेट सेवा से अलग है। आम स्टारलिंक सेवा का इस्तेमाल हमलावर सैन्य कार्रवाइयों के लिए नहीं किया जा सकता, इसका उपयोग केवल रक्षात्मक गतिविधियों या आम नागरिकों के लिए ही संभव है।


nस्टारशील्ड में सैन्य हमलों और रणनीतिक क्षमताओं की अनुमति है। यह संवेदनशील जानकारियों को भेजने के लिए बेहद सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा, स्टारशील्ड अपने यूजर्स को ड्रोन जैसी चीजों पर सेंसर्स जोड़ने की सुविधा भी देता है। स्टारशील्ड का यह सुरक्षित नेटवर्क वास्तव में स्टारलिंक के 11,000 सैटेलाइट्स के विशाल नेट पर काम करता है, जिन्हें एलन मस्क और स्पेसएक्स ने 2019 से अंतरिक्ष में भेजा है।

घबराए यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरी पर किए हमले
कीव। यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरियों पर एक बार फिर हमले शुरू किए हैं। यूक्रेन ने रूस के रियाजान क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। रूस और यूक्रेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले में एयर डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन की चार फ्लेमिंगो मिसाइलों और 69 ड्रोन को मार गिराया। हालांकि, ड्रोन के मलबे से रिफाइनरी में आग लग गई। गोपनीयता की शर्त पर यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी पुष्टि की कि यूक्रेनी सेना ने रात में रियाजान रिफाइनरी को निशाना बनाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed