{"_id":"6aac92488a96edf690058b0a","slug":"world-updates-nigeria-mining-custody-deaths-un-report-us-iran-war-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश के समाचार: नाइजीरिया में हिरासत में मौत से मचा हड़कंप; युद्ध अपराध पर घिरे अमेरिका-ईरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेश के समाचार: नाइजीरिया में हिरासत में मौत से मचा हड़कंप; युद्ध अपराध पर घिरे अमेरिका-ईरान
Fri, 18 Sep 2026 06:52 AM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नाइजीरिया में गैर-कानूनी खनन के आरोप में पकड़े गए 33 लोगों की कस्टडी में मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि किसी बीमारी के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि, एक जीवित बचे शख्स का दावा है कि 65 लोगों को एक छोटे और बंद कमरे में रखा गया था। सांस न मिलने और दम घुटने की वजह से इतने लोगों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यूएन रिपोर्ट: अमेरिका और ईरान पर गंभीर आरोप
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में अमेरिका पर युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में ईरान के एक स्कूल पर अमेरिकी हमले में कई बच्चों की मौत हुई थी। दूसरी तरफ, ईरान सरकार पर भी अपने ही नागरिकों पर अत्याचार और मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। अमेरिका ने यूएन की इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।

पोलैंड की चेतावनी, रूस कर सकता है हमला
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने संसद में एक बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस नाटो देशों पर ड्रोन या मिसाइल से हमला करने की योजना बना रहा है।
रूस इन हमलों को महज एक दुर्घटना बताने की कोशिश करेगा ताकि नाटो देश एकजुट न हो सकें। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पोलैंड में एक स्थायी अमेरिकी सैन्य बेस बनाने के संकेत दिए हैं।