फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   begusarai prashant kishor jan suraaj ima president ak rai avishash kumar joining

बिहार: IMA जिलाध्यक्ष समेत कई चर्चित चेहरे जन सुराज में शामिल, बेगूसराय में प्रशांत किशोर क्या बोले?

Wed, 07 Oct 2026 08:34 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 08:34 AM IST
सार
Register For Event

बेगूसराय के रतनपुर में जन सुराज के जोनल इंचार्ज अजीत कुमार गौतम के आवास पर पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. ए.के. राय, डॉ. जमशेद, वार्ड संख्या-21 की पार्षद पूजा कुमारी और कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक अविनाश कुमार समेत कई लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
begusarai prashant kishor jan suraaj ima president ak rai avishash kumar joining
IMA अध्यक्ष समेत कई लोग पार्टी में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में जन सुराज की राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर चर्चा में हैं। सोमवार देर शाम रतनपुर स्थित जन सुराज के जोनल इंचार्ज अजीत कुमार गौतम के आवास पर पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रमुख लोगों के साथ संवाद किया। इसी दौरान जिले के चर्चित चिकित्सक और आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. ए.के. राय ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. ए.के. राय के पार्टी में शामिल होने के बाद जिले की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। चिकित्सकीय क्षेत्र से जुड़े प्रमुख चेहरे का जन सुराज से जुड़ना संगठन के विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

डॉक्टर से लेकर जनप्रतिनिधि और किसान मोर्चा नेता तक जुड़े

कार्यक्रम में डॉ. ए.के. राय के अलावा डॉ. जमशेद और वार्ड संख्या-21 की पार्षद पूजा कुमारी के भी जन सुराज में शामिल होने की बात सामने आई। वहीं, कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक अविनाश कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान दर्जनभर से अधिक लोगों ने जन सुराज का दामन थामा। चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों और अलग-अलग सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने बेगूसराय में पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर चर्चा को और तेज कर दिया है।

विज्ञापन

रतनपुर की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बैठक में जन सुराज से जुड़े डॉ. रजनीश कुमार, मजहर अली, रंजीत कुमार, अमरीश कुमार, कुमार गौतम, बिंदु कुमारी, संजय हिसारिया, रौशन कुमार, प्रेम मंगोतिया, अंकुर अग्रवाल और आलोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार गौतम ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर संवाद हुआ। अलग-अलग सामाजिक और पेशेवर वर्गों से लोगों की भागीदारी को जन सुराज के विस्तार की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में सक्रियता बढ़ा रहा जन सुराज

प्रशांत किशोर की बेगूसराय में यह सक्रियता ऐसे समय में सामने आई है, जब जन सुराज बिहार में विधान परिषद चुनाव समेत संगठन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सक्रिय है। पार्टी की ओर से विभिन्न सामाजिक और पेशेवर वर्गों के लोगों को अपने साथ जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। रतनपुर की यह बैठक केवल सदस्यता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही। इसमें चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने बेगूसराय की राजनीति में नए राजनीतिक विकल्प और बदलते समीकरण को लेकर चर्चा को भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed