Viral Video: मां-पिता नहीं थे पास, कमांडर के गले लगते ही छलक पड़े सैनिक के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सैनिक और कमांडर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस खूबसूरत रिश्ते ने लोगों को भावुक कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Army Commander Hugs Lonely Recruit Viral Video: देश की रक्षा के लिए जब सैनिक अपने घर-परिवार से दूर रहते हैं, तो मुश्किल वक्त में उनके साथी जवान और कमांडर ही उनका सहारा बनते हैं। कहते हैं कि सेना में साथ रहने वाले जवान एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होते हैं। यही वजह है कि सेना के बीच आपसी जुड़ाव और भावनात्मक रिश्ता बेहद खास माना जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी एक सैनिक और कमांडर के बीच रिश्ते की एक भावुक झलक देखने को मिल रही है।
वायरल हो रहा यह वीडियो इंडोनेशियाई सेना का बताया जा रहा है। इसमें ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आयोजित ग्रेजुएशन समारोह का एक भावुक पल देखने को मिलता है। समारोह के दौरान एक जवान अपने साथी सैनिकों के बीच अकेला खड़ा नजर आता है। जहां बाकी रिक्रूट अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी मना रहे होते हैं, वहीं उसके साथ कोई नजर नहीं आता। जवान कुछ दूरी पर खड़े होकर अपने साथियों को उनके परिवारों के साथ जश्न मनाते देखता रहता है। आसपास उत्सव का माहौल था, लेकिन भीड़ के बीच उसके अकेलेपन और भावनाओं को शायद ही कोई समझ पा रहा था।
Viral Video: रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल, खुशी से छलक पड़े मेड के आंसू
तभी उसके कमांडर की नजर उस पर पड़ती है। कमांडर पीछे से जवान के पास पहुंचते हैं और बिना कुछ कहे उसे गले लगा लेते हैं। अचानक मिले इस अपनापन भरे सहारे से जवान खुद को रोक नहीं पाता और कमांडर के गले लगकर फफक-फफक कर रोने लगता है।
कमांडर और जवान के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, जवान अपने परिवार को याद कर रहा था। वह अपने साथी सैनिकों को उनके परिवारों के साथ जश्न मनाते देख रहा था, जबकि उस खास मौके पर उसके पास कोई अपना मौजूद नहीं था।
Viral Video: नन्हे हाथी ने खुजली से राहत पाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग, IFS अधिकारी भी हुए फैन
वीडियो इंडोनेशियाई सेना की First TNI AD Education की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी का बताया जा रहा है। जिसे देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- एक कमांडर का ऐसा व्यवहार जवानों के साथ उसके मानवीय रिश्ते को दिखाता है। तो वहीं कई यूजर्स को कमांडर का यह छोटा सा बेहद भावुक कर देने वाला कदम लोगों के दिल को छू गया है।