फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man catches dangerous king cobra with pvc pipe video goes viral on internet

Viral Video: फन फैलाए दीवार पर चढ़ा था कोबरा, PVC पाइप से शख्स ने ऐसे किया रेस्क्यू, देखने वालों की अटकी सांसे

Sun, 23 Aug 2026 12:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 23 Aug 2026 12:53 PM IST
सार
Register For Event

Cobra Viral Video: सोशल मीडिया पर PVC पाइप  के मदद से कोबरा का रेस्क्यू करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक पल को आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।  

विज्ञापन
Man catches dangerous king cobra with pvc pipe video goes viral on internet
शख्स ने PVC पाइप से किया कोबरा का रेस्क्यू - फोटो : @earth_tracker

विस्तार

Cobra Rescue Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर सांपों के रेस्क्यू से जुड़े कई वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं। ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशिक्षित स्नेक कैचर या स्नेक रेस्क्यूअर खास सावधानी बरतते हैं और स्थिति के मुताबिक स्नेक हुक, टोंग्स, कैचर तथा सुरक्षित कंटेनर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक शख्स ने PVC पाइप की मदद से कोबरा का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन

Viral Video: नन्हे हाथी ने खुजली से राहत पाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग, IFS अधिकारी भी हुए फैन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

वायरल वीडियो में एक कोबरा दीवार पर चढ़ा हुआ नजर आता है। फन फैलाए कोबरा पूरी तरह सतर्क दिखाई देता है। इसी दौरान हरे रंग की टी-शर्ट, जींस और टोपी पहने एक शख्स हाथ में सफेद PVC पाइप लेकर वहां पहुंचता है। पाइप के एक सिरे पर कोहनी जैसी मुड़ी हुई फिटिंग लगी हुई है। शख्स बेहद सावधानी से पाइप को कोबरा के सिर की ओर बढ़ाता है। कुछ ही देर में सांप का सिर पाइप के अंदर चला जाता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे पाइप को संभालते हुए कोबरा को पूरी तरह उसके अंदर कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

PVC पाइप की मदद से शख्स ने किया कोबरा का रेस्क्यू
कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में गिने जाते हैं। खतरा महसूस होने पर ये फन फैलाकर चेतावनी देते हैं और जरूरत पड़ने पर हमला भी कर सकते हैं। इनके जहर का असर गंभीर हो सकता है, इसलिए किसी भी सांप को पकड़ने या हटाने की कोशिश खुद करने के बजाय प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर या स्थानीय वन विभाग से मदद लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। वीडियो के अंत में शख्स PVC पाइप को हाथ में पकड़े कैमरे की ओर देखता नजर आता है। पाइप के अंदर कोबरा भी दिखाई देता है।


27 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो  
कोबरा रेस्क्यू के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक 27 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने शख्स की हिम्मत और तकनीक की तारीफ की तो वहीं कई यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  भैया फोन देखो, स्वर्ग से 10 मिस्ड कॉल्स आई हुई हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- ये भारी सांसें शख्स की हैं या सांप की? 


Viral Video: चीन की मेट्रो में अचानक मचा हड़कंप, फर्श पर बिलबिलाते नजर आया सांपों का झुंड

Viral Video: जिंदा अजगरों से घिरे बोर्ड पर सांप-सीढ़ी का खेल, फिर खिलाड़ी के साथ हुआ कुछ ऐसा जो उड़ा देगा होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed