Viral: नीचे खाई, ऊपर बोलेरो! जान हथेली पर रखकर दो पाइपों पर चढ़ा दी गाड़ी, खतरनाक वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रूह को कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक ड्राइवर ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो सामने आते हैं। इन दिनों एक बेहद खतरनाक और रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बोलेरो पिकअप के ड्राइवर ने ऐसा कारनामा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। ड्राइवर ने बेहद जोखिम भरे रास्ते पर गाड़ी चला दी। वीडियो को देखकर कुछ लोग ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि ऐसा जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है।
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में पहाड़ी इलाके का एक रास्ता नजर आ रहा है। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है। नीचे गहरी खाई और तेज पानी बहता दिख रहा है। सामान्य स्थिति में इस रास्ते से किसी वाहन का गुजरना
लगभग नामुमकिन लग रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टूटे हिस्स को पार करने के लिए वहां सिर्फ दो पतली गोल लोहे की पाइपें नजर आ रही हैं। इन्हीं पाइपों से सड़क के एक इलाके को दूसरे हिस्से से जोड़ने का अस्थायी रास्ता बना है।
सफेद रंग की बोलेरो पिकअप को देखकर लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। ड्राइवर गाड़ी को बेहद सावधानी से उन दोनों पाइपों के ऊपर चढ़ाता है। वीडियो में दिखाई देता है कि वाहन के पहिए उन्हीं संकरी पाइपों पर टिके हुए हैं।
खतरनाक लोग तो मैंने बहुत देखे थे, लेकिन इतना खतरनाक ड्राइवर पहली बार देखा है!
— Shyam Yadav SP (@shyamyadavsp95) August 20, 2026
जब मजबूत दिल अल्ट्राटेक जैसा हो, तो बिना अल्ट्राटेक पुल के भी पार किया जा सकता है।
डर के आगे जीत है। 🔥 pic.twitter.com/t28nheuiTT
Viral Video: मां-पिता नहीं थे पास, कमांडर के गले लगते ही छलक पड़े सैनिक के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो
जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी
जहां से वाहन जा रहा है, वहां थोड़ी से चूक होने पर गाड़ी सीधे खाई में गिर जाती। आसपास खड़े लोग और मजदूर ड्राइवर को दिशा बता रहे हैं। ड्राइवर भी कोई जल्दबाजी नहीं करता है और गाड़ी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाता है। वह हर मोड़ और हर इंच को बेहद सावधानी से संभालता हुआ दिख रहा है। यह पूरा दृश्य किसी रोमांचक दृश्य से कम नहीं है। आखिरकार बोलेरो खतरनाक रास्ते को पार कर दूसरी तरफ पहुंच जाता है।
Lunar Eclipse 2026: इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, चांद हो जाएगा खून की तरह लाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रही है। कुछ लोगों ने ड्राइवर के संतुलन और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रही है। कई लोगों ने कहा कि ड्राइवर खतरों का खिलाड़ी है। कुछ लोगों ने इसे खतरनाक बताया है। हालांकि, वीडियो कब और कहा का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।