फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: CM vishnudeo Sai will be to transfer funds to 1.5 lakh workers accounts

खुशखबरी: सीएम साय करेंगे डेढ़ लाख से ज्यादा श्रमिकों के खाते में रुपये ट्रांसफर, मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

Mon, 24 Aug 2026 09:44 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 09:44 AM IST
सार
Register For Event

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को डेढ़ लाख से ज्यादा श्रमिकों के खाते में डीबीटी के जरिये ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करेंगे। वहीं श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का सम्मान भी करेंगे।

विज्ञापन
CG News: CM vishnudeo Sai will be to transfer funds to 1.5 lakh workers accounts
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय आज सोमवार को डेढ़ लाख से ज्यादा श्रमिकों के खाते में डीबीटी के जरिये ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करेंगे। वहीं श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का सम्मान भी करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्री लखनलाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेलकूद एवं स्कूली मेरिट के आधार पर बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में नवप्रवेशित 200 प्रतिभावान विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का एक अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण श्रमिक हितों से जुड़ा होगा। 
विज्ञापन


18 श्रमिक योजनाओं की बंटेगी राशि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर श्रम विभाग की 18 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1 लाख 45 हजार 841 पंजीकृत श्रमिकों को 39 करोड़ 67 लाख रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इससे श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है उद्देश्य
राज्य सरकार का उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed