फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs Bangladesh 2nd test Mitchell Starc stats most wickets in Test cricket all time records

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने किस मामले में स्टेन को पीछे छोड़ा? 19वीं बार टेस्ट में लिए पांच से अधिक विकेट

Sat, 22 Aug 2026 11:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:36 AM IST
सार
Register For Event

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन छह विकेट लिए और डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Australia vs Bangladesh 2nd test Mitchell Starc stats most wickets in Test cricket all time records
मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेटों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे दिया है। स्टार्क अब स्टेन को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 10वें सफलतम गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने शनिवार से साउथ मैके में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच शुरू हुए टेस्ट मैच के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल की। 
विज्ञापन

शुरुआती 22 गेंदों पर झटके पांच विकेट
साउथ मैके में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टार्क ने अपनी आग उगलती गेंदबाजी से बांग्लादेश के शीर्ष क्रम बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया। स्टार्क ने अपनी शुरुआती 22 गेंदों पर ही पांच विकेट ले डाले। स्टार्क ने 10 ओवर की गेंदबाजी में छह मेडन फेंकते हुए मात्र 12 रन देकर छह विकेट लिए। इस दौरान पांचवां विकेट लेते ही उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया। 

36 साल के स्टार्क के अब 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में 441 विकेट हो चुके हैं। स्टार्क टेस्ट मैच की एक पारी में 19 बार पांच या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं, जबकि एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट तीन बार ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर सात विकेट है। स्टार्क से आगे अब वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श हैं। वॉल्श के नाम 132 टेस्ट में 519 विकेट हैं। देखना होगा कि स्टार्क इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं, या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेल स्टेन ने 2004 से 2019 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे। स्टेन अब टेस्ट के सफलतम गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर चले गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 1992 से 2010 के बीच 133 टेस्ट में 800 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं। वॉर्न ने 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 2003 से 2024 के बीच 188 टेस्ट में 704 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।   
विज्ञापन

बांग्लादेश ने बनाया चौथा न्यूनतम स्कोर
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और बांग्लादेश की पहली पारी शुरुआती दिन ही महज 64 रन पर ढेर कर दी। यह बांग्लादेश का टेस्ट की किसी पारी में चौथा न्यूनतम टोटल है। बांग्लादेश की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। स्टार्क ने इस तरह सिर्फ अपने शुरुआती 22 गेंदों पर ही पांच विकेट ले डाले और चंद मिनटों में बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा दी।  बांग्लादेश की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि दूसरे ही सत्र में टीम की पहली पारी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed