{"_id":"6a892a305d2392b14304d96b","slug":"australia-vs-bangladesh-2nd-test-mitchell-starc-strong-performance-in-mackay-bangladesh-inning-total-stats-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs BAN: स्टार्क ने शुरुआती 22 गेंदों पर लिए पांच विकेट, बांग्लादेश अपने चौथे न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर ढेर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs BAN: स्टार्क ने शुरुआती 22 गेंदों पर लिए पांच विकेट, बांग्लादेश अपने चौथे न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर ढेर
Sat, 22 Aug 2026 10:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैके
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:19 AM IST
मिचेल स्टार्क की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही दिन बांग्लादेश की पहली पारी महज 64 रन पर ढेर कर दी। स्टार्क ने अपनी शुरुआती 22 गेंदों पर ही पांच विकेट ले डाले।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
- फोटो : cricket.com.au
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीतकर कंगारू टीम को चौंका दिया था, लेकिन पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टेस्ट में दमदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और बांग्लादेश की पहली पारी शुरुआती दिन ही महज 64 रन पर ढेर कर दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे दमदार प्रदर्शन मिचेल स्टार्क ने लिया जिन्होंने पहली पारी में कुल छह विकेट झटके।
विज्ञापन
चंद मिनटों में लड़खड़ दी पारी
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कप्तान के फैसले को सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और बांग्लादेश को झटके पर झटके दिए। स्थिति यह रही कि पहले ही सत्र में बांग्लादेश ने छह विकेट गंवा दिए जिसमें से पांच विकेट अकेले स्टार्क ने लिए। मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की और शुरुआत से ही बांग्लादेश पर दबाव बनाया। स्टार्क पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को पवेलियन भेजा और फिर अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर तंजिद हसन तमीम को खाता खोले बिना आउट किया। अगली ही गेंद पर नजमुल हुसैन शांतो स्टार्क का तीसरा शिकार बने। स्टार्क हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। स्टार्क ने फिर कैमरन ग्रीन के हाथों मोमिनुल हक को कैच कराया जो नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टार्क का पांचवां शिकार लिटन दास बने जो खाता खोले बिना आउट हुए। बांग्लादेश की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। स्टार्क ने इस तरह सिर्फ अपने शुरुआती 22 गेंदों पर ही पांच विकेट ले डाले और चंद मिनटों में बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा दी।

दूसरे ही सत्र में समाप्त हुई पहली पारी
बांग्लादेश की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि दूसरे ही सत्र में टीम की पहली पारी समाप्त हो गई। लंच ब्रेक के बाद जोश हेजलवुड और कमिंस ने दम दिखाया और लगातार विकेट झटकर बांग्लादेश को और मुश्किल में डाल दिया। आखिरी विकेट गिराने के लिए हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को थोड़ी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि तैजुल इस्लाम और शोरिफुल इस्लाम के बीच 10वें विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। यह बांग्लादेश की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इसे स्टार्क ने शोरिफुल को आउट कर तोड़ा। 11वें नंबर पर उतरे शोरिफुल ने बांग्लादेश के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने छह, कमिंस ने तीन और हेजलवुड ने एक विकेट लिया।

बल्लेबाजों ने किया निराश
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में काफी निराश किया। स्टार्क की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टार्क के आगे बांग्लादेश का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखरता चला गया। बांग्लादेश ने इस तरह 21 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। लंच के बाद भी स्थिति नहीं बदली जिससे टीम टेस्ट में अपने चौथे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई। बांग्लादेश 39 के स्कोर पर नौ विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि टीम टेस्ट में अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो जाएगी, लेकिन तैजुल और शोरिफुल ने आखिरी विकेट के लिए साझेदारी कर बांग्लादेश को इस शर्मिंदगी से बचाया।