{"_id":"6a8830703cab7105400e1d6b","slug":"ind-vs-sl-sairaj-bahutule-says-kuldeep-yadav-is-in-the-scheme-of-things-one-match-does-not-define-him-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: क्या कुलदीप यादव अभी भी टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हैं? बहुतुले ने किया साफ; प्रदर्शन पर की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: क्या कुलदीप यादव अभी भी टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हैं? बहुतुले ने किया साफ; प्रदर्शन पर की बात
Fri, 21 Aug 2026 04:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Aug 2026 04:34 PM IST
स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कुलदीप यादव का बचाव करते हुए कहा कि एक खराब मैच से उनकी क्षमता का आकलन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कुलदीप टीम मैनेजमेंट की योजनाओं का हिस्सा हैं, जबकि मानव सुथार के शानदार प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने खराब प्रदर्शन से जूझ रहे कुलदीप यादव का बचाव किया है। उन्होंने साफ किया कि यह बाएं हाथ का कलाई का स्पिनर टीम मैनेजमेंट की 'योजनाओं में शामिल' है और एक औसत मैच के आधार पर उसके भविष्य को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
विज्ञापन
गॉल टेस्ट में सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके थे कुलदीप
कुलदीप ने पहले टेस्ट में दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ एक विकेट हासिल किया था। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार और रविंद्र जडेजा ने मिलकर 14 विकेट झटके थे। बहुतुले ने दूसरे टेस्ट से पहले सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में पत्रकारों से कहा, 'वह बेहद अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। गॉल में जो परिस्थितियां बनीं, उनमें उसे एक अलग भूमिका निभानी पड़ी। मेरे लिए वह हमेशा मैच विजेता रहा है और निश्चित रूप से टीम की योजनाओं का हिस्सा है।'

सॉफ्ट गेंद ने कुलदीप के लिए बढ़ाई चुनौती
बहुतुले ने बताया कि गॉल की परिस्थितियों और कूकाबुरा गेंद के नरम पड़ने के कारण कलाई के स्पिनरों के लिए गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि उंगलियों से गेंद घुमाने वाले स्पिनरों के मुकाबले कलाई के स्पिनरों को ऐसी परिस्थितियों में अधिक परेशानी होती है। उन्होंने कहा, 'सभी स्पिनर नरम गेंद से संघर्ष कर रहे थे। लेकिन फिंगर स्पिनरों के लिए यह थोड़ा आसान हो जाता है। लेग स्पिनर के लिए यह ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि गेंद नरम होने के बाद उसकी सीम नीचे चली जाती है।'
बहुतुले के मुताबिक, फिंगर स्पिनर अपनी उंगलियों के जरिए गेंद की गति में बदलाव कर सकते हैं, जबकि कलाई के स्पिनर के लिए नरम गेंद से पर्याप्त टर्न और उछाल हासिल करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि एक मैच से किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन और उसकी क्षमता का आकलन नहीं किया जाना चाहिए। कुलदीप को गॉल में परिस्थितियों के मुताबिक अपनी गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा और उन्होंने अपनी भूमिका निभाने की पूरी कोशिश की।

पिच धीमी होने के साथ बदलनी पड़ी रणनीति
बहतुले ने कहा कि गॉल में जैसे-जैसे टेस्ट आगे बढ़ा, पिच धीमी होती गई और कुलदीप को अपनी गेंदबाजी की गति और ट्रैजेक्टरी में लगातार बदलाव करने पड़े। उन्होंने कहा, 'हमें हर सत्र में यह देखना था कि किस तरह की ट्रैजेक्टरी और गति प्रभावी रहेगी। जैसे-जैसे दिन बीतते गए, अलग-अलग गति और ट्रैजेक्टरी की जरूरत सामने आई और कुलदीप ने उसके मुताबिक गेंदबाजी करने की कोशिश की।' उन्होंने कहा कि कुलदीप ने अपनी भूमिका निभाई और धीमी होती पिच पर एक कलाई के स्पिनर के रूप में अपनी सामान्य गेंदबाजी के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश की।

'सुथार हमारे लिए भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए हैं'
- पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की बहतुले ने जमकर तारीफ की। सुथार ने गॉल टेस्ट में मैच में 10 विकेट लेकर टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है। बहतुले ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में काफी गेंदबाजी करने के कारण सुथार को अपनी गेंदबाजी की अच्छी समझ है और वह अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को ढालने की क्षमता विकसित कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा, 'वह हमारे लिए एक 'बैंकर' की तरह हैं। वह लगातार उन क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हैं, जहां हम चाहते हैं कि वह गेंदबाजी करें।' बहुतुले ने सुथार की सटीकता, गेंद की ट्रैजेक्टरी और रिवोल्यूशन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट लगातार उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों, पिचों और बल्लेबाजों के खिलाफ प्रभावी गेंदबाजी के तरीके समझाने पर काम कर रहा है।
- उन्होंने कहा, 'हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं कि अलग-अलग परिस्थितियों, पिचों और बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ सबसे प्रभावी तरीका क्या हो सकता है और किस तरह के फील्ड की जरूरत होगी। वह काफी सटीक हैं और उनकी ट्रैजेक्टरी लगातार बेहतर हो रही है।' बहुतुले के मुताबिक, सुथार जिस तरह लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे वह टीम के लिए एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में तेजी से विकसित हो रहे हैं।