{"_id":"6a882678eaa193cb4d087a8a","slug":"ind-vs-sl-shubman-gill-practices-against-left-arm-spin-ahead-of-2nd-test-kuldeep-and-rahul-skip-nets-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: दूसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल कर रहे खास तैयारी, बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ जमकर बहा रहे पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: दूसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल कर रहे खास तैयारी, बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ जमकर बहा रहे पसीना
Fri, 21 Aug 2026 03:51 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:51 PM IST
दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल ने बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ खास अभ्यास किया। पहले टेस्ट में प्रभात जयसूर्या के खिलाफ दो बार आउट होने वाले गिल ने नेट्स में रवींद्र जडेजा और मानव सुथार का सामना किया, जबकि कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी एक कमजोर कड़ी पर खास ध्यान दिया है। गिल ने शुक्रवार को यहां सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के नेट्स पर बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गिल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। वह दोनों पारियों में बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने। गिल ने पहली पारी में 16 जबकि दूसरी पारी में सिर्फ आठ रन बनाए थे। हालांकि, भारत ने यह मुकाबला 165 रन से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ गिल का रिकॉर्ड चिंता बढ़ाने वाला
- गिल को बाएं हाथ के पारंपरिक स्पिनरों के खिलाफ सही लाइन और लेंथ का अनुमान लगाने में परेशानी होती रही है।
- टेस्ट क्रिकेट में 42 मैचों के दौरान वह बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ 11 बार अपना विकेट गंवा चुके हैं।
- इसी कमजोरी को ध्यान में रखते हुए गिल ने शुक्रवार को नेट्स में बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ खासा समय बिताया।
- उन्होंने मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और कुछ स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया।
- इसके उलट ऑफ स्पिन और लेग स्पिन के खिलाफ गिल का रिकॉर्ड बेहतर है।
- इन दोनों तरह के स्पिनरों के खिलाफ उनका संयुक्त बल्लेबाजी औसत 61 का है, जबकि सभी प्रकार के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका करियर औसत 48 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप यादव ने नहीं की गेंदबाजी
- पहले टेस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी अभ्यास सत्र में टीम के साथ मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने नेट्स में न तो गेंदबाजी की और न ही बल्लेबाजी की।
- दूसरी ओर ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने ऋषभ पंत और शुभमन गिल को कुछ ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने पंत को दो मौकों पर परेशानी में भी डाला। हालांकि, दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
- कुलदीप पहले टेस्ट में संघर्ष करते नजर आए थे। उन्होंने 25 ओवर में 103 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया। उनका एकमात्र विकेट शुभमन गिल के शानदार कैच की बदौलत आया था।
केएल राहुल अभ्यास सत्र से रहे दूर
भारतीय टीम के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शुक्रवार के नेट अभ्यास में नजर नहीं आए। वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। पहले टेस्ट में राहुल और जुरेल दोनों ने अर्धशतक लगाए थे और भारत की 165 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे टेस्ट पर हैं, जहां गिल के प्रदर्शन के साथ-साथ यह भी देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन स्पिन गेंदबाजी संयोजन में कोई बदलाव करता है या नहीं।
भारतीय टीम के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शुक्रवार के नेट अभ्यास में नजर नहीं आए। वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। पहले टेस्ट में राहुल और जुरेल दोनों ने अर्धशतक लगाए थे और भारत की 165 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे टेस्ट पर हैं, जहां गिल के प्रदर्शन के साथ-साथ यह भी देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन स्पिन गेंदबाजी संयोजन में कोई बदलाव करता है या नहीं।