फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Sherawat Hits Back At Shalini Passi fake Dolce Dress jibe

क्यों शो ‘द ट्रेटर्स 2’ की प्रतियोगी शालिनी पासी पर मल्लिका ने किया तंज? वीडियो साझा कर दिया करारा जवाब

Sat, 22 Aug 2026 08:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 22 Aug 2026 08:16 PM IST
सार
Register For Event

Mallika Sherawat Viral Video: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में पिछले दिनों मल्लिका शेरावत की एक हरी ड्रेस को शालिनी पासी ने नकली कह दिया था। इस बात का करारा जवाब अब मल्लिका ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है।

विज्ञापन
Mallika Sherawat Hits Back At Shalini Passi fake Dolce Dress jibe
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat

विस्तार

मल्लिका शेरावत हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। हाल ही में उनका यही अंदाज शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में देखने को मिला। इसी शो में प्रतियोगी शालिनी पासी ने मल्लिका की ड्रेस को नकली कह दिया था। इस बात को लेकर अब मल्लिका ने शालिनी पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


क्या शालिनी पासी को हुई मल्लिका से जलन? 
अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए मल्लिका कहती हैं, ‘मुझे तो अहसास ही नहीं हुआ कि मेरी ड्रेस चर्चा का इतना बड़ा विषय बन जाएगी। अगर मेरी ड्रेस, मेरे फिगर या मेरे ग्लैमर से थोड़ी भी जलन हो रही है, तो मैं समझ सकती हूँ। एंज्वॉय करें।’ 
विज्ञापन

मल्लिका ने वीडियो के कैप्शन में भी लिखा, ‘ड्रेस मेरी, चर्चा सबकी।’

Mallika Sherawat Hits Back At Shalini Passi fake Dolce Dress jibe
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी ने मल्लिका की ड्रेस को नकली क्यों कहा था?
शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से पिछले दिनों एक वायरल क्लिप सामने आई थी। इसमें मल्लिका ने जब बताया कि उन्होंने नामी ब्रैंड डोल्से की ड्रेस पहनी है तो शालिनी ने दूसरे प्रतियोगी को जाकर सच्चाई बताई। वह कहती हैं, ‘मैं उनका माइक ठीक करने गई और मैंने ब्रांड देखा। वह झूठ बोल रही हैं। मैं 17-18 साल की उम्र से ऐसी ड्रेस पहनती आ रही हूं। मेरी ड्रेस कस्टम-मेड होती हैं। मैं आपको तस्वीरें भेज सकती हूं। मैंने कई नामी ब्रैंड्स की ड्रेस भी पहनी है। यह वैसी नहीं है।’

कौन हुआ शो से बाहर?
हाल ही में शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से मुनव्वर फारूकी, करण सिंह मैजिक और आदित्य कुलश्रेष्ठ बाहर हुए हैं। जबकि अभी शो में अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, इक्का सिंह, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती के अलावा कई सेलेब्स बचे हुए हैं।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat)




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed