‘गॉड ऑफ वॉर’ टीवी सीरीज में क्रेटोस बनेंगे डेव बटिस्टा, इस वजह से किया रयान हर्स्ट को रिप्लेस; जानें मामला
Dave Bautista: हॉलीवुड एक्टर डेव बटिस्टा की एंट्री पॉपुलर वीडियो गेम फ्रेंचाइजी ‘गॉड ऑफ वॉर’ की लाइव-एक्शन टीवी सीरीज में हो गई है। वह एक्टर रयान हर्स्ट को रिप्लेस कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी की इस सीरीज में डेव बटिस्टा को क्रेटोस के रोल के लिए आधिकारिक तौर पर फाइनल कर लिया गया है। डेव बटिस्टा को ‘ड्यून’ और ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है।
चोट की वजह से रयान हर्स्ट हुए बाहर
- रयान हर्स्ट को जनवरी 2026 में क्रेटोस के तौर पर अनाउंस किया गया था। लेकिन जून में शूटिंग के दौरान उनके बाइसेप में गंभीर चोट लग गई। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और उनकी वजह से प्रोडक्शन को दोबारा शुरू करने में काफी देरी होने वाली थी।
- ऐसे में अमेजन और सोनी ने क्रेटोस के रोल के लिए नए एक्टर की तलाश शुरू की।
- कुछ समय पहले खबर आई थी कि डेव बटिस्टा इस किरदार को निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अब उन्हें आधिकारिक तौर पर इस रोल के लिए चुन लिया गया है।
- रयान हर्स्ट के साथ शूट किए गए सभी सीन्स को दोबारा शूट किया जाएगा।
- वहीं, डेव बॉतिस्ता के जुड़ने के बाद माना जा रहा है कि सीरीज की शूटिंग आने वाले हफ्तों में फिर से शुरू हो सकती है।
क्रेटोस के लिए फिट हैं डेव बटिस्टा
क्रेटोस अपने बेहद मजबूत और मस्कुलर शरीर के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस किरदार के लिए डेव बटिस्टा को काफी फिट माना जा रहा है। वह खुद भी लंबे समय से शानदार फिजिकल शेप में रहे हैं और एक्शन रोल्स का अच्छा अनुभव रखते हैं।
इस वजह से उन्हें क्रेटोस के लुक के लिए लंबे समय तक तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या होगी ‘गॉड ऑफ वॉर’ की कहानी?
- ‘गॉड ऑफ वॉर’ सीरीज गेम के हालिया दो हिस्सों की कहानी पर आधारित होगी।
- इसमें क्रेटोस अपने 10 साल के बेटे एट्रीयस की परवरिश करते हुए नजर आएंगे।
- दोनों नॉर्स पौराणिक कथाओं के कई देवताओं से मुकाबला करेंगे।
- कहानी में क्रेटोस और एट्रीयस अपनी पत्नी और मां फेय की अस्थियां फैलाने के लिए एक सफर पर निकलते हैं।
- इस दौरान क्रेटोस अपने बेटे को एक बेहतर देवता बनने की सीख देता है, जबकि एट्रीयस अपने पिता को एक बेहतर इंसान बनना सिखाने की कोशिश करता है।
डेव बटिस्टा के अलावा कैलम विंसन, एट्रीयस के रोल में नजर आएंगे। वहीं मैक्स पार्कर, हेमडाल, ओलाफुर डारी ओलाफसन, थोर और मैंडी पेटिंकिन, ओडिन का किरदार निभाएंगे।
ये भी पढ़ें- कैसी है अर्जुन बिजलानी की हालत? एक्सीडेंट के बाद दी अपडेट; फैंस और कार को लेकर अभिनेता ने कही ये बात