शान ने 19 साल बाद सैफ अली खान के लिए गाया गाना, खुशी जाहिर करते हुए बोले- 'उनके साथ मेरा अलग ही कनेक्शन है'
Shaan On Reuniting With Saif Ali Khan: फिल्म 'हैवान' में सैफ अली खान के साथ शान ने करीब 19 साल बाद काम किया है। शान की आवाज में सैफ अली खान पर फिल्माया गया गाना 'मेरा हीरो है वो' काफी पसंद किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। फिल्म का पहला गाना 'मेरा हीरो है वो' हाल ही में रिलीज हुआ है, जो सैफ अली खान पर फिल्माया गया है। गाने को शान ने गाया है। करीब 19 साल बाद शान ने सैफ अली खान के लिए गायकी की है और इस पर खुशी जताई है।
सैफ के साथ रीयूनियन पर शान ने क्या कहा?
शान का कहना है कि करीब दो दशक बाद सैफ के साथ काम करना वाकई स्पेशल है, क्योंकि उनकी आवाज और एक्टर के ऑन-स्क्रीन अंदाज के बीच लंबे समय से जुड़ाव रहा है। फिल्म 'हैवान' के गाने 'मेरा हीरो है वो' को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
सैफ के साथ दोबारा काम करने के बारे में बात करते हुए, शान ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, 'सैफ के साथ मेरा लंबे समय से एक खास कनेक्शन रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भी यह बात चल रही थी कि सैफ पर शान की आवाज सबसे अच्छी लगती है। आखिरकार 2007 के बाद ऐसा हो ही गया। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं और गाने को इतना पसंद किया जा रहा है, तो यह बहुत अच्छा लग रहा है'।
बोले- 'सैफ के लिए गाए मेरे गाने चार्टबस्टर बने'
सिंगर ने कहा, 'मैं प्रीतम-दा का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने आखिरकार कहा, 'नहीं, चलो शान से ही सैफ के लिए गवाया जाए'। उन्होंने उन्हें इस काम में शामिल करने का श्रेय म्यूजिक कंपोजर प्रीतम को दिया।
- सिंगर ने सैफ के साथ काम करने के उस बेहद सफल दौर को याद किया, जब एक्टर के लिए गाए उनके गाने लगातार चार्टबस्टर बन रहे थे।
- शान ने बताया कि उनके साथ लगातार जबर्दस्त कामयाबी वाला दौर था।
- शान ने कहा, 'सैफ के लिए मैंने जो भी गाना गाया, वह चार्टबस्टर रहा। वे सदाबहार हिट बन गए और फिर अचानक यह सब रुक गया।
- अब दोबारा साथ काम करना, यह काफी लंबा समय है'।
कब रिलीज होगी 'हैवान'?
शान ने बताया कि उनकी आवाज का अंदाज सैफ की नेचुरल आवाज से मिलता है। उन्होंने कहा, 'मैं सैफ की आवाज से अपनी आवाज को मिलाने की कोशिश भी नहीं कर रहा था, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी आवाज का अंदाज उनसे मिलता-जुलता है'। 'हैवान' के अलावा शान ने बताया कि सैफ अली खान के साथ मिलकर गाए गए गानों ने उनके लाइव परफॉर्मेंस में एक अनोखी भूमिका निभाई है।
- शान ने सैफ के लिए 'वो लड़की है कहा', 'कुछ तो हुआ है', 'वो लड़की क्यों न जाने क्यों', 'माई दिल गोज म्म' और 'हे शोना' जैसे गाने गाए हैं।
- बात करें 'हैवान' के 'मेरा हीरो है वो' की तो इसे शान और वनिका नायक ने गाया है।
- प्रियदर्शन निर्देशित यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।