फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1,719 students have enrolled in undergraduate courses at RKSD College.

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में यूजी में 1719 विद्यार्थी ले चुके दाखिला

Fri, 21 Aug 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
1,719 students have enrolled in undergraduate courses at RKSD College.
आरकेएसडी में दा​खिलों के लिए लगी भीड़। विज्ञ​प्ति - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिलों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 20 अगस्त दोपहर तक कॉलेज में 1719 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके थे। यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है। कॉलेज प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
कॉलेज में बीए मॉर्निंग में एडिड के 491 और सेल्फ फाइनेंस के 110 सहित कुल 601 दाखिले हो चुके हैं। बीए ईवनिंग में 223 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीकॉम मॉर्निंग में 230 और बीकॉम ईवनिंग में 137 दाखिले हुए हैं। बीसीए की 140 सीटों में 115 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। बीएससी फिजिकल साइंस में 136 और बीएससी लाइफ साइंस में 116 दाखिले हुए हैं। इसके अलावा बीबीए, बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीसीए डेटा साइंस और बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स सहित अन्य पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रधान अश्वनी शोरेवाला और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों से उपलब्ध सीटों का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

----

कई पाठ्यक्रमों में अभी सीटें उपलब्ध
कॉलेज में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में अभी भी सीटें रिक्त हैं। बीए मॉर्निंग व ईवनिंग, बीएससी फिजिकल साइंस, बीएससी लाइफ साइंस, बीकॉम ईवनिंग और बीसीए सहित कुछ पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सकता है। कुछ पाठ्यक्रमों में एससी/डीएससी श्रेणी की सीटें भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पीजी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज
पीजी प्रथम वर्ष में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। आवेदन में संशोधन 22 अगस्त और दस्तावेज सत्यापन व आपत्ति निवारण 23 तक होगा। प्रोविजनल मेरिट सूची 23 और अंतिम मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी होगी। चयनित विद्यार्थी 25 से 27 अगस्त तक फीस जमा कर सकेंगे। द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed