{"_id":"6a87652f03c0f8310302fe28","slug":"today-is-the-last-date-for-on-the-spot-admission-at-iti-only-10-seats-remain-vacant-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154005-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में मौके पर दाखिले की अंतिम तिथि आज, अब सिर्फ 10 सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में मौके पर दाखिले की अंतिम तिथि आज, अब सिर्फ 10 सीटें खाली
Fri, 21 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी। विज्ञप्ति
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में मौके पर दाखिलों का विद्यार्थियों ने खूब फायदा उठाया। 21 अगस्त को दाखिले की अंतिम तिथि से पहले ही संस्थान में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी मौके पर दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। संस्थान की 996 सीटों में से अब केवल 10 सीटें ही खाली बची हैं।
मौके पर दाखिला प्रक्रिया से पहले करीब 50 प्रतिशत सीटें आईटीआई में खाली थीं, लेकिन विद्यार्थियों ने इस मौके का फायदा उठाया और अब लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद रोजगार और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर उपलब्ध होने से युवाओं का तकनीकी शिक्षा की ओर रुझान बढ़ा है। विद्यार्थी अपनी रुचि के ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
-- -- --
नोडल अधिकारी ने लिया दाखिला प्रक्रिया का जायजा
जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने आईटीआई कैथल का निरीक्षण कर दाखिला प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने और निर्धारित नियमों के अनुसार दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- --
एक सप्ताह से चल रहीं कक्षाएं
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में होने के साथ ही करीब एक सप्ताह से कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की है कि जिनके दाखिले हो चुके हैं, वे नियमित कक्षाओं में आना शुरू करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न आए।