फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Patwaris' strike continues for the second day.

Palwal News: पटवारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, जमीन संबंधी काम प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Patwaris' strike continues for the second day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के पटवारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज प्रभावित रहे। जमीन संबंधी कार्य कराने के लिए तहसील और पटवार कार्यालय पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंतकाल, जमाबंदी, निशानदेही, फर्द और अन्य राजस्व संबंधी कई काम प्रभावित होने से लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।
पटवारियों का कहना है कि राजस्व विभाग की ऑनलाइन व्यवस्था और पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण काम करने में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा पटवारियों पर बढ़ते कार्यभार और संसाधनों की कमी सहित कई मांगों को लेकर भी संगठन सरकार के समक्ष अपनी बात रख चुका है। पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, तब तक कामकाज प्रभावित होता रहेगा। वार्ड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह जमीन से संबंधित एक जरूरी काम कराने के लिए पटवार कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि दूर से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। सरकार को कर्मचारियों की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि आम लोगों के काम भी प्रभावित न हों। घासेड़ा इमरान ने कहा कि जमीन संबंधी काम पहले ही समय ले लेते हैं। अब हड़ताल के कारण काम और लंबित हो गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और सरकार के बीच जो भी समस्या है, उसका बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


सरकार मांगों पर गंभीरता से करे विचार
स्थानीय निवासी सुरेश ने कहा कि पटवारी राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके हड़ताल पर रहने से जमीन से जुड़े छोटे-बड़े काम रुक जाते हैं। सरकार को पटवारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालना चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। जरूरी काम हड़ताल में ही किए: वहीं दूसरी तरफ हड़ताल के दौरान देखने में आया कि पटवारियों ने रिहायशी प्रमाण-पत्र, जमानत के लिए जरुरी कागज, एसआईआर से संबंधित कागज समेत कई जरुरी दस्तावेजों पर काम किया। जिससे लोगों ने भी उनके काम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed