फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Action plan for the new session at MDU; focus to remain on students and employment.

Rohtak News: एमडीयू में नए सत्र की कार्ययोजना, विद्यार्थी और रोजगार पर रहेगा जोर

Fri, 21 Aug 2026 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Action plan for the new session at MDU; focus to remain on students and employment.
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में नए शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। कुलपति मिलाप पूनियां ने कहा कि शिक्षा, कौशल, शोध और स्टार्टअप से विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। कुलपति मिलाप पूनियां की अध्यक्षता में डीन और विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें विद्यार्थियों के कौशल विकास और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए विद्यार्थी केंद्रित पहल पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग पूरे सत्र की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और नई सीख के अवसर उपलब्ध कराना है। कुलपति ने विभागाध्यक्षों से स्व-रोजगार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। नए सत्र का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत के लिए विद्यार्थियों का क्षमता संवर्धन करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed