फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three dengue cases reported; Health Department steps up vigilance.

Rohtak News: डेंगू के तीन मामले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Sun, 23 Aug 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Three dengue cases reported; Health Department steps up vigilance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मानसून के कारण जलभराव और नमी से मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। इस वर्ष अब तक डेंगू के तीन मरीज सामने आए हैं।
विभाग की टीम जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में नियमित निरीक्षण कर रही है। इस साल अब तक 996 नोटिस जारी किए गए हैं। बीते वर्ष 2025 में डेंगू के 205 मामले दर्ज हुए थे। पिछले साल मलेरिया के पांच और चिकनगुनिया के तीन मामले थे जबकि इस साल यह आंकड़ा शून्य है।
विज्ञापन

अब तक मिले तीन डेंगू मरीजों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। ये मरीज शहरी क्षेत्र के उत्तम विहार, सेक्टर-3 और ग्रामीण क्षेत्र के खेड़ी साध गांव से हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों का इलाज ओपीडी में हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में डेंगू के मामलों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए विभाग अब तक 2043 सैंपल एकत्र कर चुका है। इनमें 11 अगस्त को आठ सैंपल लिए गए थे।
ये बरतें सावधानियां
लोगों को सलाह दी गई है कि कूलर की सप्ताह में एक बार सफाई करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और घर व आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों व ड्रमों को ढक्कन से ढककर रखें और बुखार आने पर डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed