{"_id":"6a884666c4e1fbec9302b581","slug":"tender-process-completed-urad-and-chana-dal-start-arriving-at-ration-depots-mandi-news-c-90-1-ssml1025-209920-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टेंडर प्रक्रिया पूरी, राशन डिपुओं में पहुंचने लगीं उड़द और चना दालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टेंडर प्रक्रिया पूरी, राशन डिपुओं में पहुंचने लगीं उड़द और चना दालें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही थीं दालें, मंडी में जल्द शुरू होगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। तीन माह से सस्ती उड़द और चना दाल का इंतजार कर रहे राशन कार्ड धारकों को अब राहत मिलने वाली है। खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के राशन डिपुओं में उड़द और चना दाल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब जल्द ही मंडी जिले के डिपुओं में भी दोनों दालें पहुंचने की उम्मीद है।
पिछले करीब तीन माह से मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों पर चना और उड़द दाल नहीं मिल रही थी। इस दौरान उपभोक्ताओं को केवल मलका दाल ही उपलब्ध करवाई जा रही थी। ऐसे में लोगों को चना और उड़द दाल बाजार से महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही थी। इससे राशन डिपुओं पर मिलने वाली सस्ती दालों का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा था।
खाद्य आपूर्ति निगम ने पिछले सप्ताह दालों की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद अब संबंधित जिलों में आपूर्ति शुरू कर दी गई है। निगम के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि उड़द और चना दाल के टेंडर होने के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति के राशन डिपुओं में आपूर्ति शुरू हो गई है। मंडी जिले में भी जल्द दालों की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।