फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drive to remove encroachments from the highway to resume on August 22 following High Court orders.

Solan News: हाईकोर्ट के आदेशों पर 22 अगस्त को हाईवे से अतिक्रमण हटाने की फिर मुहिम

Fri, 21 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
पट्टा मोड़ से टीटीआर तक हटाई जाएंगी सभी रेहड़ी फड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों पर हाईवे से अतिक्रमण हटाने की मुहिम 22 अगस्त को फिर से शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई पट्टा का मोड़ से टीटीआर तक की जाएगी। कसौली के एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह इस मुहिम का नेतृत्व करेंगे। हाईवे पर बार-बार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट प्रशासन के माध्यम से मुहिम चलाई जाती है। धर्मपुर सहित हाईवे पर कई स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों पर चेतावनी का असर नहीं हो रहा है। प्रशासन की ओर से कई बार ऐसी मुहिम चलाई जा चुकी है। एनएचएआई ने जिस कंपनी को हाईवे के रखरखाव का जिम्मा सौंपा है, वह इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएगी। टीम ने पहले भी हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण करने वालों को सरकारी भूमि से हटने की चेतावनी दी थी। कुछ अतिक्रमणकारियों को पहले भी हटाया गया था, लेकिन उन्होंने फिर से कब्जा कर लिया है। धर्मपुर बाजार में अतिक्रमणकारियों की मनमानी के आगे प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। अधिकतर खोखे और रेहड़ियां कुमारहटी, धर्मपुर, सनवारा और जाबली में भी लगे हुए हैं। यहां रेहड़ी और खोखा मालिक मांस, फास्ट फूड और भोजन बनाने का काम कर रहे हैं और इनमें से अधिकतर बाहरी राज्यों के हैं। इनमें ज्यादातर के पास को कोई फूड लाइसेंस भी नहीं है।

प्रशासन की चेतावनी का अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। प्रशासन की कार्रवाई से पहले रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों को चेतावनी दी जाती रही है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी अभी भी हाईवे पर जमे हुए हैं। हाईवे पर जगह-जगह दर्जनों रेहड़ी, खोखे और फड़ी वालों ने अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed