फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fear of a tiger in Ramshahar; 15 goats have fallen prey so far.

Solan News: रामशहर में बाघ का खौफ, अब तक 15 बकरियों को बनाया शिकार

Fri, 21 Aug 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल, मुआवजे की रखी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर पंचायत के धूहर गांव के जंगल में पिछले करीब 15 दिनों से बाघ की दहशत बनी हुई है। स्थानीय किसानों के अनुसार बाघ अब तक करीब 15 बकरियों को अपना निशाना बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है।
स्थानीय किसान भागीरथ, प्रेम चंद और मानसिंह ने बताया कि बाघ ने उनकी बकरियों का शिकार किया है। किसानों का कहना है कि पशुओं के जंगल में जाने पर अब उन्हें सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। बकरियों के साथ-साथ गायों को चराने के लिए भी जंगल की ओर जाने से ग्रामीण डर रहे हैं। पशुओं के नुकसान के बाद किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब मुआवजे को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्हें लंबी प्रक्रिया और कई औपचारिकताओं का हवाला दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर हमलों में मवेशी मारे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुआवजे की प्रक्रिया उनके लिए नई मुसीबत बन रही है। किसानों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रभावितों को जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो दहशत और बढ़ेगी तथा लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन


इनसेट

कून गांव में घर के आंगन में सोया दिखा तेंदुआ
अर्की(सोलन)। अर्की क्षेत्र के कून गांव में एक तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल की तरफ से आया और घर के आंगन में लेट गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इससे दो दिन पहले दाड़लाघाट क्षेत्र में भी तीन तेंदुए एक साथ देखे गए थे। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed