फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   School-level sports competitions in the district to begin tomorrow; participation mandatory for every school.

Solan News: जिले में स्कूल खंड स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं कल से , हर स्कूल की भागीदारी अनिवार्य

Fri, 21 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
हर स्कूल को कम से कम एक प्रतियोगिता में भाग लेना होगा जरूरी
विज्ञापन

जिलास्तरीय खेलकूद कमेटी को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के आदेश
प्राथमिक चिकित्सा और विद्यार्थियों की सुरक्षा और रहने का रहेगा पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय सोलन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसमें अंडर-19 लड़कों की ब्लॉकस्तरीय और छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। विभाग के शेड्यूल के अनुसार, खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धाएं 22 अगस्त से शुरू होंगी।
शिक्षा विभाग ने जिले के प्रत्येक स्कूल के लिए कम से कम एक स्पर्धा में हिस्सा लेना अनिवार्य किया है। आयोजनों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय खेलकूद कमेटी को निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के ठहराव, भोजन और आपात स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था होगी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में केवल बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले होंगे। 22 से 24 अगस्त, 2026 को कंडाघाट, बद्दी और रामशहर जोन की स्पर्धाएं होंगी। 30 अगस्त से 01 सितंबर, 2026 को नालागढ़, अर्की और धर्मपुर जोन की प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोलन मधु जनारथा ने बताया कि सभी स्कूलों को भागीदारी करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धाएं
माइनर गेम्स में बालक वर्ग के वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, योग और शतरंज मुकाबले 05 से 07 सितंबर, 2026 तक धर्मपुर में होंगे। बालिका वर्ग के माइनर गेम्स 09 से 11 सितंबर, 2026 तक सुबाथू में आयोजित होंगे। मेजर गेम्स में हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स के बालक वर्ग मुकाबले 17 से 19 सितंबर, 2026 तक कुनिहार में होंगे। बालिका वर्ग के मेजर गेम्स 21 से 23 सितंबर, 2026 तक बरोटीवाला में होंगे। जिला स्तरीय एथलेटिक्स का आयोजन कंडाघाट में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक महाकुंभ
छात्रों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के लिए पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। यह 23 से 27 अक्तूबर, 2026 तक अर्की में आयोजित की जाएगी। 23-24 अक्तूबर, 2026 को छात्राओं के मुकाबले होंगे, जबकि 26-27 अक्तूबर, 2026 को छात्रों के मुकाबले होंगे। इन प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य, समूह गान, एकांकी, भाषण और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed