Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a87b847c58cb4e81703e065","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:45 PM, 21-Aug-2026
Bihar News: नौकरी का झांसा या प्रेम प्रसंग की रंजिश? एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, ओटी मैनेजर हिरासत में
गयाजी में दिनदहाड़े महिला पर चाकू से हमला हुआ। घायल महिला ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओटी मैनेजर वीरेंद्र कुमार पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। और पढ़ें10:37 PM, 21-Aug-2026
Bihar News: सात मौतों के बाद चौथी सोमवारी की चुनौती, अशोक धाम में स्टेशन से गर्भगृह तक होगी बैरिकेडिंग
तीसरी सोमवारी के मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत और 25 के घायल होने के बाद चौथी सोमवारी को लेकर प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए स्टेशन से गर्भगृह तक कतार, दो ड्रोन से निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था होगी।और पढ़ें
विज्ञापन
10:28 PM, 21-Aug-2026
Bihar: मुंगेर में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, लकड़ी लदा ट्रैक्टर छुड़ाकर भागे, 29 के खिलाफ FIR
मुंगेर के धरहरा में अवैध लकड़ी तस्करी रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने वनकर्मियों से हाथापाई कर लकड़ी लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और फरार हो गई। मामले में चार नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें09:07 PM, 21-Aug-2026
Bihar: सीवान में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर
सीवान में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। जीबी नगर थाना क्षेत्र के हकमा गांव के पास हुई वारदात में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें08:11 PM, 21-Aug-2026
Bihar News: नई सहकारिता नीति-2026 से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, महिलाओं और युवाओं को भी मिलेगा लाभ
New Cooperative Policy-2026: सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि नई सहकारिता नीति-2026 से बिहार के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिल सकती है। इससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर खुलेंगे। और पढ़ें07:26 PM, 21-Aug-2026
Bihar: BPSC-BSSC, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर लोकभवन पहुंचे पप्पू यादव, जानिए क्या सब हुआ
Patna News Update: पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को सांसद पप्पू यादव का साथ फिर से मिला है। आज सांसद ने राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रों की समस्या को रखा। उन्होंने 70वीं BPSC, दरोगा, BSSC और डोमिसाइल का परीक्षा मुद्दा उठाया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:36 PM, 21-Aug-2026
Bihar News: नक्सल प्रभाव से मुक्त बताते ही नक्सलियों ने जंगल में दिखाई तबाही की तैयारी! पांच किलो IED बरामद
गयाजी के नक्सल प्रभावित लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी। नागोबार जंगल में सर्च अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखा करीब पांच किलोग्राम का कमांड मैकेनिज्म युक्त आईईडी बरामद हुआ, जिसे बीडीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। और पढ़ें06:26 PM, 21-Aug-2026
BPSC LDC: बीपीएससी लोअर डिविजन क्लर्क का टाइपिंग टेस्ट रद्द, पहले हो चुका DV भी निरस्त; क्या रही वजह?
BPSC LDC Typing Test Cancelled: बीपीएससी ने एलडीसी भर्ती की टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी है। 25 फरवरी को हो चुका दस्तावेज सत्यापन भी निरस्त कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को आगे की नई प्रक्रिया और तारीख का इंतजार करना होगा।और पढ़ें
06:08 PM, 21-Aug-2026
Bihar: कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट के भाई कहां हैं गायब? पत्नी से कहासुनी के बाद लापता, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान
पैरा पावरलिफ्टर झंडु कुमार के बड़े भाई संतोष पासवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। गुरुवार रात हरनौत स्थित घर से निकलने के बाद वह ऑटो से बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी तलाश में जुटे हैं। और पढ़ें05:35 PM, 21-Aug-2026