फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7.50 lakh stolen from a car parked at the Tehsil parking lot.

Lucknow News: तहसील की पार्किंग में खड़ी कार से 7.50 लाख रुपये चोरी

Sat, 22 Aug 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
7.50 lakh stolen from a car parked at the Tehsil parking lot.
बख्शी का तालाब। तहसील की पार्किंग में खड़ी कार से चोरों ने शुक्रवार दोपहर सैरपुर के टंटापुरवा निवासी किसान रामनरेश के 7.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना से तहसील में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने बीकेटी थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

राम नरेश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मलखान के साथ इटौंजा के अरायलपुर निवासी किसान की जमीन की रजिस्ट्री कराने कार से बीकेटी तहसील पहुंचे थे। वह कार तहसील की पार्किंग में खड़ी कर उसमें बैठे थे। कार में 7.50 लाख रुपये भी रखे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि वह कार से पेशाब करने के लिए उतरे थे, इतनी ही देर में कार में रखे रुपये चोरी हो गए। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहसील पार्किंग से लेकर ब्लॉक तिराहे और बैंक की ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed