{"_id":"6a88c16cf0044a6ec10a152e","slug":"broker-caught-near-kgmu-blood-bank-lucknow-news-c-13-lko1070-1885845-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू ब्लड बैंक के पास से पकड़ा गया दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू ब्लड बैंक के पास से पकड़ा गया दलाल
विज्ञापन
केजीएमयू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केजीएमयू में आने वाले मरीजों के तीमारदारों से खून की दलाली करने वाले बस्ती निवासी समीर (26) को चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खून के इस धंधे से जुड़े अपने कुछ साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस अब उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि समीर वर्तमान में कैसरबाग के फूलबाग इलाके में किराये पर रहता है। शुक्रवार को वह केजीएमयू के ब्लड बैंक और पैथोलॉजी विभाग के पास मरीजों के तीमारदारों से खून की दलाली कर रहा था। इसी बीच एक मरीज के तीमारदार ने केजीएमयू के एक कर्मचारी को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर चौक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
चौकी प्रभारी आशुतोष यादव के मुताबिक, समीर ने पूछताछ में बताया कि वह उन मरीजों के तीमारदारों को निशाना बनाता था, जिनके पास कोई डोनर नहीं होता था। डोनर न होने पर वह बाहर से एक यूनिट खून चार से पांच हजार रुपये में उपलब्ध कराता था। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि समीर किन बाहरी ब्लड बैंकों से खून की दलाली करता था। उसके पास से मिले मोबाइल फोन में कई पेशेवर डोनरों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।