{"_id":"6a88c20f5d465b7a23055119","slug":"miscreants-arrived-to-loot-an-atm-one-was-nabbed-after-a-16km-chase-lucknow-news-c-13-lko1070-1884696-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एटीएम लूटने पहुंचे बदमाश, 16 किमी पीछा कर एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एटीएम लूटने पहुंचे बदमाश, 16 किमी पीछा कर एक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज। कस्बे में सिसेंडी तिराहे पर एटीएम मशीन काटकर लूटने का प्रयास करने के आरोपी दो बदमाशों में से एक को मोहनलालगंज पुलिस ने 16 किमी पीछा कर उन्नाव के मौरावां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे बिना नंबर प्लेट की कार से एटीएम लूटने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपी का साथी कार छोड़कर भाग निकला। मामले में आलमबाग के मवैया निवासी एटीएम के फ्रेंचाइजी पार्टनर राहुल गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी रायबरेली के लालगंज निवासी विशाल सिंह और अभिषेक जायसवाल हैं।
एटीएम बूथ के भीतर दाखिल हुए बदमाश एटीएम मशीन काट रहे थे। इस बीच तोड़फोड़ की आवाज सुन आसपास के लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी। शोर सुन बदमाशों ने एटीएम की स्क्रीन ट्राली, कार्ड रीडर मशीन व सीसीटीवी कैमरा कार में लादकर भागने लगे।
ट्रक से टकराने पर रुकी आरोपियों की कार
पुलिस के करीब 16 किलोमीटर पीछा करने के बाद मौरावां में आरोपियों की कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। खुद को फंसता देख कार चला रहा विशाल सिंह सामान लेकर भाग निकला। पुलिस ने उसके साथी अभिषेक जायसवाल का पकड़ लिया।
विज्ञापन
लूट के प्रयास को पुलिस ने बताया चोरी
वहीं, मोहनलालगंज पुलिस लूट के प्रयास को चोरी बताया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक पूछताछ की जा रही है। साथ ही भागे चल रहे उसके साथी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। बरामद कार के जरिये उसके मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी नकदी लूटने में कामयाब नहीं हो सके हैं।