फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major rain alert for MP: Extremely heavy rainfall in 5 districts; over 2.5 inches of rain expected in 20 distr

MP में जमकर बरसेंगे बादल: पांच जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट; 20 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Tue, 25 Aug 2026 07:16 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 25 Aug 2026 07:16 AM IST
सार
Register For Event

मध्य प्रदेश में मंगलवार को बारिश का जोर रहेगा। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Major rain alert for MP: Extremely heavy rainfall in 5 districts; over 2.5 inches of rain expected in 20 distr
मध्य प्रदेश मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को बारिश का जोर बना रहेगा। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरने की संभावना है। वहीं 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश का दौर
भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, डिंडौरी, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


करैरा में 5.4 इंच बारिश
बीते 24 घंटे में नर्मदापुरम में औसतन 3.7 इंच बारिश दर्ज हुई। शिवपुरी के करैरा में 5.4 इंच, निवाड़ी के ओरछा में 3.3 इंच, सागर के रहली में 3 इंच, भोपाल के कोलार में 3.2 इंच, नवीबाग में 3.1 इंच और भोपाल शहर में 3 इंच पानी गिरा। लगातार बारिश के बीच शहडोल में सोमवार रात बाणसागर बांध के तीन गेट आधा-आधा मीटर खोले गए। जलस्तर और बांध में पानी की आवक पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निम्न दबाव क्षेत्र और द्रोणिका का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में निम्न दबाव क्षेत्र और द्रोणिका सक्रिय है। इसके चलते कई इलाकों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अगले तीन दिन तक कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति रह सकती है।

40 जिलों में अब भी बारिश सामान्य से कम
प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश की कमी दर्ज की गई है। कई जिलों में सामान्य से 6 से 51 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है। पश्चिमी हिस्से के भी 24 जिलों में सामान्य से 1 से 49 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है।

15 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान सामान्य बारिश 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश 38 से 39 इंच के आसपास रहती है।


यह भी पढ़ें-भोपाल में फिर झमाझम, 24 घंटे में नर्मदापुरम में 3.7 इंच पानी, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जून की कमी अब तक बरकरार
जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई में अच्छी बारिश के बावजूद मानसून के बीच में कमजोर पड़ने से कई दिन सूखे रहे। बाद में सक्रिय हुए मजबूत तंत्र से बारिश का आंकड़ा बढ़ा, लेकिन जून की कमी पूरी नहीं हो सकी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed