फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Posing while lying down on a zebra crossing proves costly for a young woman; police register an F

Indore News: जेब्रा क्रासिंग पर लेटकर पोज देना युवती को पड़ा मंहगा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 23 Aug 2026 12:50 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 23 Aug 2026 12:50 AM IST
सार
Register For Event

 इंदौर में ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तुकोगंज पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर मोबाइल जब्त कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। 

विज्ञापन
Indore News: Posing while lying down on a zebra crossing proves costly for a young woman; police register an F
इंदौर में ट्रैफिक के बीच युवती का रील स्टंट - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर के खिलाफ तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंदौर के लेटर्न चौराहा पर प्रकृति ने ट्रैफिक के बीच ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रील शूट की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी और शनिवार रात उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। हालांकि, युवती ने ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने के मामले में माफी मांगी थी, लेकिन इंदौर पुलिस ने उसके खिलाफ एक्शन ले लिया।

विज्ञापन


युवती का कहना था कि उसने यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। उसके वीडियो को कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 270, 285 बीएनसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है, जिसमें उसने रील शूट की थी।
विज्ञापन

 

दरअसल, युवती ने कुछ दिनों पहले ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाई थी और उसे अपने अकाउंट पर शेयर किया था। इस तरह सड़क पर लेटकर रील बनाने को लेकर उसके अकाउंट पर कमेंट आने लगे। उसकी रील भी वायरल हुई और पुलिस अफसरों ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी। शनिवार को उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह था मामला

लेटर्न चौराहा पर सिग्नल रेड होने पर अचानक युवती सड़क पर लेट गई थी और अलग-अलग पोज देने लगी। इसके बाद उसने आठ सेकेंड की रील भी बनाई और वायरल करने के लिए उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उसके इंस्टाग्राम पर आठ हजार फॉलोअर थे, लेकिन इस रील शूट के बाद अचानक उसके फॉलोअर की संख्या बढ़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने युवती की जानकारी जुटा ली और शनिवार को उसे थाने में तलब किया। इसके बाद मोबाइल जब्त कर केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed