घरेलू एलपीजी सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्तूबर 2026 से नियम बदलने जा रहा है। दरअसल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले रिफिल के लिए Biometric Aadhaar Authentication यानी BAA पूरा करना होगा।
ऐसे में अगर आप भी एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं और आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द करवा लें। वरना आपको आगे दिक्कत हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे एलपीजी सिलिंडर की केवाईसी के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
LPG गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
1 अक्तूबर से गैस सिलिंडर में क्या बदलेगा?
- दरअसल, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी यानी BAA नहीं कराया है
- उनके लिए सब्सिडी वाले रिफिल की सुविधा Authentication पूरा होने के बाद ही उपलब्ध होगी यानी उन्हें सब्सिडी वाला सिलिंडर बिना केवाईसी के नहीं मिल पाएगा
3 of 5
क्या नहीं करवाई KYC तो क्या नहीं मिलेगा LPG गैस सिलिंडर?
- फोटो : AI Generated
- जबकि, जिन उपभोक्ताओं की Biometric Aadhaar Authentication पहले ही पूरी हो चुकी है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं होगी
- उनकी सब्सिडी वाले LPG रिफिल की बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी
4 of 5
क्या नहीं करवाई KYC तो क्या नहीं मिलेगा LPG गैस सिलिंडर?
- फोटो : Adobe Stock
क्या केवाईसी न करवाने पर सिलिंडर पूरी तरह बंद हो जाएगा?
- यहां सबसे ज्यादा भ्रम इसी बात को लेकर है कि अगर केवाईसी नहीं करवाई, तो क्या सिलिंडर नहीं मिलेगा
- जान लें कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है यानी चाहे आप केवीईसी करवाते हैं या नहीं, तो भी आपको गैस सिलिडंर पहले की तरह मिलते रहेंगे
- हालांकि, केवाईसी न करवाने पर आपको सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर नहीं मिल पाएगा बल्कि, आपको गैस सिलिंडर के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ेंगे
5 of 5
क्या नहीं करवाई KYC तो क्या नहीं मिलेगा LPG गैस सिलिंडर?
- फोटो : AI Generated
1 अक्तूबर से पहले कैसे करें गैसे सिलिंडर की केवाईसी?
- आप अपने गैस कंपनी के आधिकारिक एप पर जाकर केवाईसी कर सकते हैं
- अगर आप किसी कारण से एप से केवाईसी नहीं कर पा रहे हैं
- तो ऐसे में आप अपनी गैस एजेंसी जा सकते हैं, यहां पर जाकर भी आप केवाईसी करवा सकते हैं